उत्तर प्रदेश

GTA 6 के नाम पर चल रहा बड़ा खेल! Free गेम के लालच में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, भूल से भी न करें ये गलती

अगर आप GTA 6 को फ्री में डाउनलोड करना चाहते हैं और इंटरनेट पर फ्री गेम सर्च कर रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. आपका एक गलत क्लिक आपके जीवनभर की कमाई को साफ कर सकता है. दरअसल भारत में गुरुवार को GTA 6 लॉन्च कर दिया गया है. GTA 6 का क्रेज देशभर में देखने को मिल रहा है. वहीं कुछ यूजर्स इस गेम को फ्री में डाउनलोड करने के चक्कर में बड़ी आफत मोल ले रहे हैं. इंटरनेट पर GTA 6 के नाम से फेक डाउनलोड लिंक, फ्री गेम के ऑफर और सस्ते प्री-ऑर्डर कोड बनाकर साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं और लोगों को टारगेट कर रहे हैं. साइबर सुरक्षा कंपनियों Malwarebytes और Netcraft की जांच में ऐसे कई फेक ऑफर सामने आए हैं, जिनका मकसद लोगों की पर्सनल डिटेल्स चुराना और ठगी करना है.

जांच में सामने आया है कि कुछ वेबसाइट GTA 6 का फ्री एक्सेस देने की बात कर रही हैं. लेकिन इसके बदले यूजर्स से गूगल अकाउंट के जरिए साइन इन करने या कई तरह के टास्क पूरे करने को कहा जा रहा है. कुछ वेबसाइट फेक गूगल लॉगिन पेज भी दिखाती हैं. ऐसे पेज के जरिए लोगों के अकाउंट की जानकारी चुराई जा सकती है. इसके साथ ही फ्री कोड जनरेटर और गेम डाउनलोड के नाम पर भी लोगों को फंसाया जा रहा है.

GTA 6 के नाम पर फर्जी ऐप और डाउनलोड का खेल

Malwarebytes को GTA 6 से जुड़ी एक वेबसाइट पर संदिग्ध Android ऐप भी मिला. यह ऐप GTA 6 का मोबाइल वर्जन नहीं था, यह ऐड दिखाने के लिए तैयार किया गया था. कंपनी ने यह भी साफ किया कि Rockstar Games ने Android या iOS के लिए GTA 6 का कोई ऑफिशियल वर्जन जारी नहीं किया है.

वहीं, Netcraft की जांच में एक वेबसाइट पर मौजूद डाउनलोड फाइल को VirusTotal के 68 एंटीवायरस प्रोग्राम में से 34 ने संदिग्ध पाया. इसे ट्रोजन के तौर पर पहचाना गया. इसी वेबसाइट के एक दूसरे लॉन्चर को 62 में से 18 सेफ्टी फीचर ने खतरे के रूप में पहचाना. इस लॉन्चर के जरिए यूजर्स से 100 डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी भी मांगी गई.

सस्ते GTA 6 ऑफर के नाम पर ठगी

कुछ वेबसाइट GTA 6 के प्री-ऑर्डर कोड पर भारी छूट देने का दावा कर रही हैं. Malwarebytes को एक ऐसी वेबसाइट मिली, जहां गेम की कीमत 69.99 यूरो के बजाय 52.99 यूरो दिखाई गई. आगे बढ़ने के लिए यूजर्स से ईमेल, गेम का प्लेटफॉर्म और रीजन जैसी डिटेल्स मांगी जा रही है. वेबसाइट पर कार्ड, PayPal, बैंक ट्रांसफर और क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट का ऑप्शन भी था. लेकिन वेबसाइट नई और गुमनाम होने के कारण इस पर भरोसा करना खतरनाक था.

कैसे बचें GTA 6 के नाम पर होने वाली ठगी से?

यूजर्स को किसी भी अनजान वेबसाइट पर Google या गेमिंग अकाउंट की डिटेल्स नहीं देनी चाहिए. डाउनलोड लिंक और वेबसाइट का पूरा URL चेक करना जरूरी है. Android, iOS या PC के लिए फ्री GTA 6 डाउनलोड का दावा करने वाली वेबसाइटों से बचकर रखना चाहिए. गेम खरीदने से पहले रिटेलर को कई बार चेक करें.

अगर किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया, लेकिन कोई डिटेल्स नहीं दी या फाइल डाउनलोड नहीं किया है, तो वेबसाइट से बाहर निकल आएं. लॉगिन डिटेल्स शेयर करने पर ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से पासवर्ड बदलें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन कर दें. संदिग्ध फाइल डाउनलोड की है तो उसे बिल्कुल भी ओपन न करें और डिवाइस की सेफ्टी चेक करें. पेमेंट की जानकारी शेयर होने पर तुरंत बैंक या पेमेंट सर्विस से संपर्क करें.

ये भी पढ़ेंः बार-बार रिचार्ज की झंझट खत्म! इस कंपनी ने उतारा 380 दिन वाला खास पैक, कॉलिंग और डेटा के साथ बीमा भी Free

ये भी पढ़ेंः भारत में लोगों ने सस्ते स्मार्टफोन खरीदना छोड़ा? अब 25 हजार से महंगे फोन की बढ़ी डिमांड, जानें क्यों बदला ट्रेंड

Related Articles

Back to top button