मनोरंजन

44 साल पुराना बंगाली गाना ‘Aaj Shanibar’ दुनियाभर में छाया, वीडियो गेम GTA 6 के रेडियो स्टेशन में हुआ शामिल

भारतीय संगीत का इतिहास बहुत समृद्ध और सुहाना है. हिंदी गानों की तरह ही बंगाली गानों का भी अपना क्रेज रहा है. यहां तक कि कई पॉपुलर हिंदी सॉन्ग्स बंगाली गानों का ही रीमेक रहे हैं. अब बंगाली डिस्को का एक मशहूर गाना ‘आज शनिवार’ अचानक चर्चा में आया है. इसकी वजह भी बेहद खास है. दरअसल इस गाने को वीडियो गेम GTA 6 के रेडियो स्टेशन में जगह मिली है और अचानक इसकी ग्लोबल रीच काफी बढ़ गई है. गाने को रूपा बिश्वास ने गाया है.

ये गाना साल 1982 में आज से 44 साल पहले रिलीज हुआ था. उस समय इसे ठीक-ठाक पहचान मिली थी. ये रूपा बिश्वास के एल्बम ‘Disco Jazz’ का हिस्सा था. इस गाने के भी बनने का अपना एक इतिहास था. रूपा बिश्वास साल 1981 में अपने भाई से मिलने उनके घर कनाडा गई हुई थीं. वहां के लोगों के लिए उन्होंने ये गाना प्रस्तुत किया था. डिस्को और जैज के फ्यूजन के साथ तैयार किया था. सोरद वादक उस्ताद आशीश खान उनके इसगाने और आवाज से इंप्रेस हुए थे और सिंगर को डिस्को म्यूजिक में एंटर करने की सलाह दी थी.

Rupa Disco Pic

GTA 6 प्ले स्टेशन में मिली जगह

हालांकि जब ये एल्बम आया था तब इसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी. इसके बाद सिंगर ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. इसके बाद साल 2019 में रूपा के बेटे देबायन ने इस गाने को रीडिस्कवर किया था. इसे बाद में अच्छी सफलता मिली और संगीतप्रेमियों के बीच ये पॉपुलर हुआ. अब ये गाना Grand Theft Auto 6 के इन-गेम रेडियो स्टेशन Worldwide FM की प्लेलिस्ट में शामिल हुआ है. ये गाना अब दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा है.

ये भी पढ़ें- तेजा सज्जा का कटा पत्ता? Hanuman 2 का हुआ ऐलान, अब पंजा वैष्णव तेज को मिला बड़ा मौका, फैन्स हुए हैरान

वर्षों की मेहनत अब हुई सफल

साथ ही इस गाने के साथ इसकी सिंगर रूपा बिश्वास एक बार फिर से स्पॉटलाइट में आ गई हैं. कहा जाता है कि सच्चे लगन से की गई मेहनत कभी बर्बाद नहीं जाती है. अब ऐसा ही रूपा के इस गाने के साथ देखने को मिल रहा है. जब पहली बार ये एल्बम रिलीज हुआ था तब इसे वैसा सपोर्ट नहीं मिला. अब ये अचानक ही साढ़े 4 दशक के बाद दुनियाभर में छा गया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है. सही मायने में अब इस गाने को रिलेटेबल ऑडियंस मिल गई है और ये गीत सार्थक हो गया है.

Related Articles

Back to top button