सनी देओल के बेटे राजवीर से हो रही है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? सच सामने आ गया

Sara Tendulkar Rajveer Deol Wedding Rumor: क्या पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की 29 साल की एकलौती बेटी सारा तेंदुलकर और दिग्गज अभिनेता सनी देओल के 32 साल के बेटे राजवीर देओल की शादी होना वाली है? इंटरनेट पर इस शादी की चर्चा जोरों पर है. पर इस बात में सच्चाई बिल्कुल भी नहीं है. सारा तेंदुलकर के एक करीबी ने इन तमाम कयासों को कोरी अफवाह बता दिया है. उन्होंने कहा है कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.
सारा तेंदुलकर के एक करीबी सोर्स के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया, “सारा और राजवीर कभी एक दूसरे से मिले तक नहीं हैं. सारा सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं. ये कयास बिना वजह है और परेशान करने वाला है. सारा कभी भी इन अफवाहों पर जवाब नहीं देंगी, क्योंकि वो गरिमा बनाए रखना चाहती हैं और शालीनता से पेश आना चाहती हैं.”
शादी पर सारा ने क्या कहा था?
कुछ वक्त पहले सारा तेंदुलकर ने अपनी शादी के बारे में एक इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने कहा था कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी उनके लिए किसी ट्रायल राउंड जैसी थी. उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि वो मेरे लिए एक अच्छा ट्रायल राउंड था. अब मैं जानती हूं कि मुझे क्या चाहिए और क्या नहीं चाहिए.”
कहां से उड़ी शादी की अफवाह?
सारा और राजवीर की शादी की अफवाह सबसे पहले रेडिट पर उड़ी. इसके बाद तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इस बारे में चर्चा होने लगी. दावा किया जाने लगा कि एक बार फिर क्रिकेट और सिनेमा की दुनिया का कनेक्शन जुड़ने जा रहा है. दावा किया गया कि राजवीर देओल, सारा तेंदुलकर से 2027 में शादी करने वाले हैं. दावा यहां तक था कि राजवीर अभी से ही सारा को महंगे गिफ्ट भेज रहे हैं. हालांकि ये तमाम बातें अफवाह साबित हुई हैं और सारा के एक करीबी ने सच बता दिया है.




