मनोरंजन

अस्सलामो अलैकुम, बिस्मिल्लाह…कोलकाता पहुंचीं ममता कुलकर्णी, मुसलमानों से बोलीं- मुझे आपके नबी बहुत प्यारे हैं

एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रहीं ममता कुलर्णी फिर से चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से अस्सलामो अलैकुम और बिस्मिल्लाह हिर रहमानिर रहीम कहती नज़र आ रही हैं. इस वीडियो में ममता वहां मौजूद मुसलमानों से ये भी कहती दिख रही हैं कि मुझे आपके नबी बहुत प्यारे हैं. ममता कुलकर्णी का ये वीडियो कोलकाता का है, जहां वो एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं. ममता के बयान के चलते उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ममता कुलकर्णी वायरल हो रहे वीडियो में कहती दिख रही हैं, “मुझे कलकत्ता (कोलकाता) बहुत प्यारी है. इधर जितने मुसलमान हैं…अस्सलामो अलैकुम और बिस्मिल्लाह हिर रहमानिर रहीम…क्या बोलूं, मेरे लिए तो सब प्यारे हैं, सब धर्म प्यारे हैं, वो एक ही है, और कोई नहीं दूसरा. और मुझे आपके नबी भी बहुत प्यारे हैं, सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम, बहुत प्यारे हैं.”

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Blogger (@entertainment_ka_dose)

इवेंट्स और शोज में होती हैं शामिल

ममता ने कोलकाता दौरे के बारे में अपने इंस्टाग्राम के वीडियोज़ में भी बताया है. उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वो कोलताका में महाकाली पंडाल भी जाएंगी और पांच पंडालों के दर्शन करेंगी. उनके मुताबिक वो 8 और 9 नवंबर को कोलकाता में ही रहेंगी. पिछले दिनों वो राजस्थान में एक इवेंट में पहुंचीं थीं, जहां वो वेस्टर्न आउटफिट में नज़र आई थी. उन्होंने अपने कपड़ों पर कहा था कि मैं वस्त्र से क्यों बंधी हूं, श्रीकृष्ण वस्त्र से बंधे नहीं थे.

View this post on Instagram

A post shared by MAHAMANDLESHWAR YAMAIIMAMTA NANDGIRI (@mamtakulkarnimk)

ममता का फिल्मी सफर

ममता कुलकर्णी 90 के दशक में बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने तमिल फिल्मों से लाइट कैमरा और एक्शन की दुनिया में कदम रखा था. फिर बॉलीवुड का रुख किया. फिल्म तिरंगा से उन्होंने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था. ममता ने क्रांतिवीर, करण अर्जुन, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाजी, अहंकार, घातक और जाने जिगर जैसी कई फिल्मों में काम किया. हालांकि फिर वो अचानक फिल्मों से दूर हो गई थीं.

कुंभ में बनी थीं साध्वी, पर हुआ था विवाद

जनवरी 2025 में ममता कुलकर्णी को प्रयागराज कुंभ में किन्नर अखाड़े ने संन्यास की दीक्षा देकर अपना ‘महामंडलेश्वर’ घोषित कर दिया था. इसके बाद खूब विवाद हुआ था. बाद में ममता ने विवाद बढ़ने पर ‘महामंडलेश्वर’ पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने कहा था कि वो बचपन से साध्वी रही हैं और आगे भी बिना किसी पद के साध्वी के रूप में अपनी आध्यात्मिक सफर जारी रखेंगी.

Related Articles

Back to top button