आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से दबोचा

फिल्म एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को ऑडियो मैसेज के जरिए मिली धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है. क्राइम ब्रांच ने इस मामले में बेंगलुरु से वैभव मिश्रा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. उसका नाम वैभव मिश्रा है, जो एक IT प्रोफेशनल है. वैभव मिश्रा ने न सिर्फ तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को बल्कि और भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी धमकी दी थी. 30 वर्षीय वैभव मिश्रा IT क्षेत्र में कार्यरत है. उसे बेंगलुरु से मुंबई लाया जा रहा है.
एक्टर तुषार कूपर को 3 नवंबर को धमकी मिलने की खबर सामने आई. उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर के नाम पर धमकी दी गई थी. उसके बाद ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस के पास मौजूद हैरी बॉक्सर के वॉयस सैंपल और धमकी देने वाले की आवाज का मिलान नहीं हुआ था. अब इस मामले में पुलिस ने बेंगलुरु से वैभव मिश्रा को धर दबोचा है.
खबर में अपडेट जारी है…




