मनोरंजन

रामायण को 1000 करोड़ कमाने में लगे 8 दिन, पुष्पा, बाहुबली और धुरंधर के पार्ट 2 को कितना वक्त लगा था?

इस अनूठे रिकॉर्ड में हालिया रिलीज फिल्म रामायण का नाम भी जुड़ गया है जिसने 8 दिन में ये कमाल कर के दिखाया है. लेकिन इस लिस्ट में पहला नाम पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन का था. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने एक हफ्ते में ही 1000 करोड़ का कलेक्शन निकल आया था.रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 ने भी 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया था. इस फिल्म ने भी ये कीर्तिमान 7 दिनों में ही कर दिया था. ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस लिस्ट में ये फिल्म दूसरे नंबर पर थतीसरा नंबर नितेश तिवारी की रामायण का आता है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया है. इसने 8 दिन में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. अभी इस वीकेंड में भी ये फिल्म धांसू कलेक्शन करती नजर आ सकती है.इस लिस्ट में चौथा नंबर बाहुबली 2 का आता है. प्रभास की इस फिल्म ने 10 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. ये फिल्म इस मामले में चौथे नंबर पर है. वहीं दूसरी तरफ राम चरण की RRR फिल्म को ये कारनामा करने में 16 दिन लगा था और ये फिल्म इस मामले में छठे नंबर पर है.

Related Articles

Back to top button