मनोरंजन

Miley Cyrus: पॉपुलर सिंगर माइली साइरस ने रचाई दूसरी शादी, कौन हैं पति मैक्स मॉरांडो?

सिंगर ने इस दौरान अलग-अलग आउटफिट में फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने अपने दूसरे पति मैक्स मॉरांडो संग तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में दोनों की शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है. एक फोटो में दोनों ने अपने पेट डॉग संग भी पिक्चर खिंचवाई है. फोटोज शेयर करने के साथ माइली ने कैप्शन में लिखा- एम + एम 🤍 11.21.26.तस्वीर जोस विला ने ली है. कपल को इस खास मौके पर हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. एक शख्स ने लिखा- ढेर सारी बधाई. एक दूसरे शख्स ने लिखा- मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं.माइली साइरस की बात करें तो वे दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 204 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो बहुत ज्यादा हैं. वे अपने चार्टबस्टर म्यूजिक एल्बम के अलावा वे डिज्नी चैनल के हन्ना मोंटाना के अपने किरदार के लिए भी जानी जाती हैं. माइली साइरस ने 5 साल डेट करने के बाद मैक्स मोरांडो से शादी की है. मैक्स पेशे से एक अमेरिकी संगीतकार हैं. वे एक ड्रमर, गीतकार, और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं. दोनों ने 21 नवंबर 2026 को कैलिफोर्निया में एक निजी समारोह में शादी रचाई जिसकी तस्वीरें अब वायरल हैं.

Related Articles

Back to top button