मनोरंजन

रात को एक बजे हुआ बवाल, पड़ोस के फ्लैट में लोगों की हरकत से भड़के अरमान मलिक, पुलिस बुला ली

Armaan Malik And Kritia MaliK: यूं तो यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर अक्सर अपने व्लॉग वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब वो किसी दूसरी वजह से लाइमलाइट का हिस्सा हैं. वो अपने पड़ोस के लोगों से परेशान नजर आए हैं. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो और उनकी पत्नी कृतिक मलिक गु्स्से में नजर आ रहे हैं. दोनों का आरोप है कि उनके पड़ोस के फ्लैट में देर रात तक पार्टी होती है, तेज आवाज में गाने बजाए जाते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है.

अरमान ने 16 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो भड़के हुए दिख रहे हैं. कृतिका अपने पड़ोस के फ्लैट के लोगों की शिकायत करती नजर आ रही हैं. उनके अनुसार उस फ्लैट को किराए पर दिया जाता है, जहां हर दिन नए-नए लोग आते हैं और देर रात तक पार्टी चलती है और शोर होता है.

कृतिक मलिक के आरोप

अरमान ने जो वीडियो जारी किया है उसमें कृतिका कहती हैं, “रात के एक बज चुके हैं और मेरे घर के सामने, मैं बीएनबी नहीं बोलूंगी, कोठा खोल रखा है. रात के एक बज चुके हैं और काफी शोर हो रहा है. ये रोज का ड्रामा है. शिकायत करने के बाद भी हमारी कोई नहीं सुनता है.” उसके बाद वो उस फ्लैट की तरफ ले जाती हैं, जिस फ्लैट में तेज आवाज में गाने बज रहे थे. वहां पर जाकर वो उस फ्लैट को दिखाती हैं और बताती हैं, “रात के एक बज चुके हैं और कितनी तेज आवाज आ रही है.” कृतिका के संग वीडियो में अरमान, साथ ही और भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की रामायण ने 11 दिन में 1800 करोड़ी धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे!

मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया अपना फोन नंबर, बोलीं- जल्दी कॉल करो

भड़के नजर आए अरमान मलिक

उस फ्लैट से जो लोग बाहर आते हैं अरमान उनपर गुस्सा करते हैं और कहते हैं, “क्या टाइम हो रहा भाई ये. यहां लोग नहीं रहते हैं क्या. यहां सामने बच्चे रहते हैं.” अरमान की बातों पर फ्लैट के लोग कहते हैं, “हम तो आज ही आए हैं यहां.” इसपर अरमान कहते हैं, “आज ही क्या, यहां तो रोज ही ड्रामा हो रहा है.” फ्लैट के लोग ये भी कहते नजर आते हैं कि मालिक को फोन करो. इसपर अरमान कहते हैं कि मालिक तो फोन ही नहीं उठाता. उसके बाद अरमान अपने साथ के लोगों को पुलिस को कॉल करने के लिए कहते हैं. अरमान वीडियो में ये भी बोलते हैं कि इसमें उस फ्लैट के मालिक की गलती है, जो फ्लैट को बीएनबी होमस्टे के तौर पर किराए पर दे रहा. उसे हर दिन पैसा चाहिए होता है.

Related Articles

Back to top button