‘ये अचानक क्या हिलने लगा?’ भूकंप के झटकों से उड़ी 4 बिल्लियों की नींद, रिएक्शन देख हंसी नहीं रुकेगी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज आग की तरह फैल रहा है. वायरल क्लिप रोमानिया के गलाटी शहर के एक घर का है, जहां एक कपल अपनी 4 बिल्लियों के साथ आराम से सो रहा था. अचानक रात को भूकंप के तेज झटके आते हैं और पूरा घर हिलने लगता है.
वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि झटका लगते ही 4 बिल्लियां एकदम से उठ जाती हैं. कोई इधर भागती है, कोई उधर. सबकी आंखों में हैरानी साफ दिख रही है, जैसे पूछ रही हों- ये अचानक क्या हिलने लगा?
बिल्लियों के साथ ही सो रहे कपल की भी नींद टूट जाती है और वो भी हड़बड़ाकर उठ जाते हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो 18 नवंबर की रात का है, जब रोमानिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था. ये वीडियो घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है.
क्या बिल्लियों को पहले ही पता चल गया था?
इस वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि बिल्लियों को भूकंप के बारे में इंसानों से पहले ही पता चल गया था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जानवर भूकंप की पहली हल्की लहरों को महसूस कर लेते हैं, जो इंसानों को बाद में पता चलती हैं. इसलिए वो पहले ही अलर्ट हो जाते हैं. हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि बिल्लियां भूकंप की भविष्यवाणी कर सकती हैं.
फिलहाल ये वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है. लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि बिल्लियों का रिएक्शन देखकर उनकी हंसी नहीं रुक रही. आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो.
यहां देखिए वायरल वीडियो
Romanyada gece saatlerinde meydana gelen depremi saniyeler öncesinden hisseden evdeki kedilerin tepkileri kameraya yansıdı. https://t.co/yxCTrOvKBC
— SİYAH SANCAK (@siyahsancakx) November 23, 2026
Romanyada gece saatlerinde meydana gelen depremi saniyeler öncesinden hisseden evdeki kedilerin tepkileri kameraya yansıdı. https://t.co/yxCTrOvKBC



