आमिर खान ने जिस फिल्म के लिए छोड़ दिया अपना घर, वो किस क्रिकेटर पर बन रही है?

Aamir Khan Movie Lalkaara: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर से ‘लगान’ के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं. टाइटल है- ‘ललकारा’. लंबे समय से इस पिक्चर की चर्चा चल रही है. आमिर खान ने इसके लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. वो क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं. इतना ही नहीं आमिर ने ट्रेनिंग के लिए अपना घर भी छोड़ दिया है. जानिए कि आखिर उन्होंने अपना घर क्यों छोड़ा और जिस फिल्म के लिए उन्होंने अपने रहने का ठिकाना बदला, वो फिल्म किस क्रिकेटर के जीवन की कहानी को दिखाएगी.
आमिर खान मुंबई के पाली हिल इलाके में रहते थे, लेकिन खबर है कि वो अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ पाली हिल से कोलाबा में एक घर में शिफ्ट हो गए हैं. आमिर ने ये फैसला इसलिए लिया, क्योंकि उनका कोलाबा वाला घर उस जगह से काफी नजदीक है, जहां ट्रेनिंग होनी है. फिल्म का एक बड़ा हिस्सा भी वहीं शूट होना है. आमिर पूरा ध्यान फिल्म पर देना चाहते हैं. कोलाबा शिफ्ट होने से आने-जाने का समय बचेगा. ऐसे में वो फिल्म पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे.
आजाद भारत का पहला क्रिकेट कप्तान
‘ललकारा’ भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ पर बन रही है. वो इंडियन क्रिकेट टीम के आजाद भारत के पहले कप्तान थे. उनके नाम कई बड़े रिकॉर्स दर्ज हैं. टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है. उन्होंने साल 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया था. उन्होंने 118 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें-
ट्रॉमा, सीक्रेट, जख्म और आजादीपाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज में क्या-क्या होगा? ट्रेलर रिलीज
Bigg Boss 20 : यंग-स्काउट की दोस्ती में फिर आई दरार, एक दूसरे से लड़ पड़े दोनों यार
विक्रांत मैसी भी ‘ललकारा’ का हिस्सा
फिल्म में 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट सीरीज की कहानी दिखाई जाएगी. बंटवारे के बाद ये दोनों देशों के बीच खेली गई पहली टेस्ट सीरीज थी. आमिर खान इसमें लाला अमरनाथ के रोल में नजर आएंगे. उनके साथ विक्रांत मैसी भी दिखेंगे. आमिर ‘ललकारा’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वो फिजिकल ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्होंने डाइटीशियन की सलाह मानते हुए वेजिटेरियन डाइट शुरू की है. बताया जा रहा है कि दिसंबर तक ट्रेनिंग चलने वाली है. जनवरी के महीने से ये फिल्म फ्लोर पर जाएगी.




