अजब-गजब

‘दिलरुबा दिलनशीं’ गाने पर टीचर और बच्चों की जुगलबंदी ने जीता यूजर्स का दिल, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे फैन!

नेपाल की एक स्कूल टीचर ने अपने स्टूडेंट्स के साथ फेमस गाने ‘दिलरुबा दिलनशीं’ पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर कर इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग टीचर के साथ-साथ बच्चों के शानदार डांस मूव्स की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह टीचर सीमा हैं, जो नेपाल के चितवन जिले के ‘एवरेस्ट एकेडमी पदमपोखरी’ स्कूल में पढ़ाती हैं. उन्होंने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जहां वे अक्सर अपने स्टूडेंट्स के साथ डांस के मजेदार क्लिप्स शेयर करती रहती हैं. इस वायरल वीडियो को स्कूल के बाहर एक सड़क पर शूट किया गया है. वीडियो में सीमा हरे और नीले रंग की स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चों के एक ग्रुप के साथ कदम से कदम मिलाकर थिरकती नजर आ रही हैं. सभी बच्चों ने गले में स्कूल का आईडी कार्ड पहना हुआ है और वे पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी टीचर के डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं.

नेपाल की टीचर सीमा के डांस ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई लोगों ने सीमा की बेहतरीन कोरियोग्राफी और बच्चों को इस तरह परफॉर्मेंस में शामिल करने के उनके अंदाज की सराहना की है. बच्चों ने भी लगभग हर स्टेप को पूरे आत्मविश्वास के साथ किया है, जिससे यह वीडियो देखने में बेहद प्यारा और मजेदार लग रहा है.

कई यूजर्स का मानना है कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ इस तरह की एक्टिविटीज बच्चों को एक्टिव रखने और उनका फोकस बढ़ाने का एक शानदार तरीका हैं. खास बात यह है कि इस वीडियो ने गाने के लिरिक्स लिखने वाले सिद्धांत कौशल का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है. बता दें कि इस गाने को सिंगर रितो रीबा ने अपनी आवाज दी है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए सिद्धांत ने इस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और गाने को इतना पसंद करने के लिए टीचर का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि बच्चों को अपने लिखे बोलों पर लिप-सिंक करते देखना उनके दिन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक है. इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को अपना प्यार और ढेर सारी शुभकामनाएं भी भेजीं.

यह भी पढ़ें: 18 महीने बाद भी ताजा है पहले दिन की याद, जानिए गूगल में काम करने वाली इस इंजीनियर के फर्स्ट डे का एक्सपीरियंस

कमेंट सेक्शन में भी लोगों के बेहद दिलचस्प रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने टीचर के बाईं ओर डांस कर रहे बच्चे की खास तारीफ करते हुए लिखा कि वह बहुत ही कमाल का डांस कर रहा है. वहीं, एक अन्य यूजर ने सीमा को ‘Gen Z टीचर’ का टैग देते हुए कहा कि यह वीडियो आज के दौर के टीचर्स की पॉजिटिव एनर्जी को दिखाता है. कई लोगों को तो इस वीडियो को देखकर अपने स्कूल के दिन याद आ गए और उन्होंने कहा कि काश उनके स्कूल टाइम में भी ऐसी ही कूल टीचर होतीं. एक मजेदार कमेंट में एक यूजर ने यह तक पूछ लिया कि क्या इस स्कूल में अब भी एडमिशन मिल सकता है?

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Seemu adk 31 (@graceful.seema) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button