मनोरंजन

Police Company: फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ से सामने आया फरदीन खान का डार्क अवतार, नया अंदाज देख चौंके लोग

Police Company: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान अपनी अगली फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ को लेकर चर्चा में हैं, इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है, तो टी सीरीज के भूषण कुमार इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. मुंबई के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर दया नायक के जीवन पर आधारित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसी बीच फिल्म से फरदीन खान की एक तस्वीर लीक हो गई है, जिसने सोशल मीडिया पर दर्शकों का ध्यान खींच लिया है.

सामने आई लीक तस्वीर में फरदीन खान बिल्कुल अलग और बेहद इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं. अब तक दर्शकों ने उन्हें ज्यादातर रोमांटिक और हल्के-फुल्के किरदारों में देखा है. लेकिन इस फिल्म में उनका अंदाज काफी सख्त, डार्क और विलेन जैसा नजर आ रहा है. यह ये उनके किरदार के एक नए पहलू की ओर इशारा करता है.

सेट पर भी चौंका गया फरदीन का ट्रांसफॉर्मेशन

फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ‘पुलिस कंपनी’ में फरदीन खान एकदम जुदा अंदाज में दिख रहे हैं और किरदार में उनकी इंटेंसिटी लोगों को चौंका रही है. बताया जा रहा है कि दर्शकों ने उनका ऐसा रूप पहले नहीं देखा है और उनके इस बदलाव ने सेट पर मौजूद लोगों को भी प्रभावित किया है. लीक हुए इस लुक के सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म और फरदीन के किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. दर्शक ये जानने को बेताब हैं कि दया नायक की कहानी पर बन रही इस फिल्म में फरदीन खान आखिर किस भूमिका में नजर आएंगे.

फिर लौट रहा है अंडरवर्ल्ड और एनकाउंटर फिल्मों का दौर

एक वक्त था जब बॉलीवुड में मुंबई अंडरवर्ल्ड और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर्स की कहानियों पर जमकर फिल्में बनती थीं, हालांकि बीच में ये सिलसिला कुछ समय के लिए थम-सा गया था. अब एक बार फिर वही दौर लौटता नजर आ रहा है. खास बात ये है कि इस जॉनर में राम गोपाल वर्मा का अपना अलग और रॉ अंदाज रहा है, जहां वे किरदारों की गहराई और बेबाक कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में ‘पुलिस कंपनी’ में फरदीन खान का ये बदला हुआ अवतार और राम गोपाल वर्मा का स्टाइल दर्शकों के लिए खास साबित हो सकता है.

Related Articles

Back to top button