प्रियंका चोपड़ा ने 26/11 के शहीदों को किया याद, शेयर किया भावुक पोस्ट

Priyanka Chopra: 26/11 का मुंबई हमला भारत के लिए वो काला दिन माना जाता है, जिसे कोई भूल नहीं सकता है. 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसपैठ की थी. इसके बाद उन्होंने शहर के कई इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी की. इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे. वहीं, कई लोग घायल हुए थे. करीब 60 घंटे तक चले इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
आज यानी 26 नवंबर को इस हमले को 18 साल हो गए हैं. इस काले को दिन पर शहीद हुए वीर जवानों को ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने याद किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और भावुक नोट लिखा है.
26/11 में शहीद हुए वीर जवानों को प्रियंका ने किया याद
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर शहीदों और हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए इस आतंकी हमले को याद करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं. प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “26/11 को अपनी जान गंवाने वाले लोगों और सब कुछ कुर्बान करने वाले वीरों को याद कर रही हूं.

भूमि पेडनेकर ने भी दी श्रद्धांजलि
इससे पहले एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी मुंबई पुलिस, सुरक्षा बलों और उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने शहर की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई थी. भूमि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर महाराष्ट्र पुलिस बॉयज संघटना की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुई थीं. इस कार्यक्रम में 26/11 हमले के शहीदों के साथ-साथ पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को भी याद किया गया. भूमि इस समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पहुंची थीं.
प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं, जो 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी. अब वह एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे. फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी.




