Ramayana: राजामौली का ‘रामायण’ रिव्यू… क्लाइमेक्स पर हारे दिल, रणबीर-यश के बारे में क्या कहा?

SS Rajamouli On Ramayana: इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म ‘रामायण’ आज यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का जो इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाने का विजन था, रिलीज के बाद उनके उस विजन की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ लोगों की तरफ से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारत के लोकप्रिय डायरेक्टर एसएस राजामौली को भी काफी पसंद आई है.
एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ‘रामायण’ का रिव्यू किया है. उन्होंने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के विजन, साथ ही रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की है. राजामौली को क्लाइमेक्स के साथ-साथ प्री-क्लाइमेक्स भी काफी पसंद आया है. उन्होंने फिल्म के विजअुल्स को शानदार बताया.
राजामौली ने ‘रामायण’ पर क्या कहा?
एसएस राजामौली ने X पर लिखा, “रामायण…फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके दृश्य देखने में अद्भुत हैं. राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से, शांत लेकिन शानदार लगे हैं. रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी खूंखार है. वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं. प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स, मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया.”
#Ramayana the sheer scale of the film and the visuals on the big screen are spectacular to watch.
Ranbir as Rama, especially from the Vanavasam onwards, is serene yet magnificent. Yash brings a menacing presence as Ravana, while Sai Pallavi is graceful as Sita. The pre-climax and climax loved every bit of it.
Congratulations @malhotra_namit, @niteshtiwari22 and the entire team on bringing such an ambitious vision so beautifully to the screen.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) November 5, 2026
उन्होंने आगे लिखा, “नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम को बधाई, जिन्होंने इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है.” इस पोस्ट से जाहिर है कि एसएस राजामौली ‘रामायण’ पर अपना दिल हार बैठे हैं.
ये भी पढ़ें-
42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!
राजामौली भी बना रहे बड़ी फिल्म
बता दें कि इस समय राजामौली भी एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम है ‘वाराणसी’, जो ‘रामायण’ के बाद इंडिया की अब तक की दूसरी सबसे महंगी फिल्म है. जहां एक तरफ ‘रामायण’ के दो पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये है, तो वहीं ‘वाराणसी’ पर 1300 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. राजामौली की ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.





