मनोरंजन

कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा नहीं… बिग बॉस 20 में फिर भड़के सलमान खान, किसकी उड़ने वाली है रातों की नींद?

कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीकेंड का वार में सलमान खान का अलग ही अंदाज नजर आता है. इस बार तो कई मौकों पर वे अपना आपा खोते नजर आए हैं. इस प्रोमो में भी सलमान खान का ऐसा ही गुस्से वाला अंदाज नजर आ रहा है. बीते दिनों गुल्लू और स्काउट के बीच हुई बहस के बाद सलमान ने स्काउट का घेराव किया है और दोनों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली है. फैंस भी इस प्रोमो को देख एक्साइटेड हैं और लेटेस्ट वीकेंड का वार का इंतजार कर रहे हैं.

शो में पहले भी सलमान खान ने कई मौकों पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई है और शो में उनका गुस्से वाला तेवर देखने को मिल रहा है. व्यूअर्स का भी ऐसा मानना है कि सलमान खान पिछले कई सीजन्स से काफी कूल रहे हैं लेकिन इस सीजन में उनका गुस्सा कंटेस्टेंट्स पर जमकर फूट रहा है. आइए जानते हैं कि बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में क्या है और सलमान खान के इस बदले तेवर से शो को कैसा फायदा मिला है.

किसकी उड़ेगी रातों की नींद?

नए प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स से पूछ रहे हैं- नींद पूरी हो गई आप लोगों की, किसी का सोने का मन तो नहीं कर रहा है? उन्होंने गुल्लू से पूछा 1 से 10 की स्केल में बताइए कि आपकी कितनी आंखें खुली हैं. इसपर गुल्लू खुद को पूरे 10 मार्क्स देते हैं. सलमान इसके बाद स्काउट से पूछते हैं कि मेरी बातें सुनकर किसकी रातों की नींद उड़ने वाली है? इसपर स्काउट कहते हैं कि ऐसा तो कुछ किया नहीं सर मैंने. इस बार डर कम लग रहा है. इसपर सलमान खान सार्कास्टिक अंदाज में मुस्कुराते हुए कहते हैं- कुछ ज्यादा ही बिंदास हो गए हो तुम. कॉन्फिडेंस इतना ज्यादा नहीं.

ये भी पढ़ें- सलमान खान से पुरानी अनबन के बीच विवेक ओबेरॉय ने की मातृभूमि की तारीफ, बोले- फिल्म को सपोर्ट करना चाहिए

पिछले 5 सीजन्स में पहली बार दिखा ऐसा तेवर

बिग बॉस में एक वक्त हुआ करता था जब सलमान खान कंटेस्टेंट्स से खूब उलझते नजर आते थे. लेकिन पिछले कुछ सीजन्स से उनका कूल अंदाज ज्यादा नजर आया. चाहें बिग बॉस 17 हो, या फिर बिग बॉस 19, सलमान ज्यादातर मौकों पर शांत-सरल स्वभाव में नजर आए. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को समझाने के लिए गुस्से से ज्यादा व्यंग का सहारा लिया. लेकिन बिग बॉस 20 में सलमान खान का गुस्सा खुलकर सामने आया है. अब देखना होगा कि लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान कंटेस्टेंट्स संग कैसा रुख अपनाते हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान खान के बिग बॉस 20 का 60 दिन में बड़ा कमाल, OTT पर 100 ऑर्स वॉच टाइम का बनाया महारिकॉर्ड

सलमान खान के गुस्से का शो को मिला फायदा

बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस और सलमान खान के तीखे तेवर के कॉम्बिनेशन ने शो को काफी फायदा दिलाया है. बिग बॉस 20 ने ऐसा कुछ कर दिखाया है जो आज से पहले किसी सीजन में नहीं देखने को मिला. इस बार सलमान खान के शो ने 60 दिनों के अंदर ही कमाल कर दिया है और 100 वॉच आवर्स पूरे कर लिए हैं. ऐसा नहीं है कि बिग बॉस के साथ पहले ऐसा देखने को नहीं मिला. लेकिन 60 दिन के अंदर ये कमाल कभी नहीं हुआ. इस लिहाज से बिग बॉस 20 की परफॉर्मेंस को बेहतर कहा जाएगा. वहीं मेकर्स शो को दो हफ्तों के लिए आगे एक्सटेंड करने का प्लान भी कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button