शिक्षा

भारतीय वायुसेना की नई पहल, अग्निवीरवायु अब योग में हासिल कर सकेंगे सर्टिफिकेट

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में सेवाएं दे रहे युवाओं के लिए एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट का नया अवसर सामने आया है. भारतीय वायुसेना (IAF) ने दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत अग्निवीरवायु को योग की व्यवस्थित पढ़ाई करने और इससे जुड़े प्रमाणपत्र हासिल करने का मौका मिलेगा.

इस पहल का उद्देश्य युवाओं को योग के क्षेत्र में एडिशनल स्किल और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन प्रदान करना है. साथ ही उन्हें हायर एजुकेशन से जुड़ने के नए रास्ते उपलब्ध कराना भी इस सहयोग का अहम हिस्सा है.

वायुसेना मुख्यालय में हुआ समझौता

भारतीय वायुसेना और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर नई दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में सिग्नेचर किए गए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल ने की. समझौते पर भारतीय वायुसेना की ओर से असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (एजुकेशन) ने सिग्नेचर किए. वहीं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस सहयोग के जरिए दोनों संस्थान अग्निवीरवायु के लिए योग शिक्षा और सर्टिफिकेशन से जुड़े अवसर विकसित करने की दिशा में काम करेंगे.

योग में पढ़ाई और सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे अग्निवीरवायु

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, इस समझौते के तहत अग्निवीरवायु को योग का व्यवस्थित स्टडी करने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही वो योग से जुड़े सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकेंगे. इससे उन्हें अपनी मौजूदा सैन्य ट्रेनिंग के अलावा एक एडिशनल स्किल और प्रोफेशनल स्किल विकसित करने में मदद मिलेगी. सर्टिफिकेट मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई और योग से जुड़े अन्य अवसरों के लिए भी मदद मिल सकती है.

स्किल डेवलपमेंट और हायर एजुकेशन पर जोर

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह समझौता वायुसेना की क्षमता निर्माण और स्किल डेवलपमेंट की कोशिशों का हिस्सा है. भारतीय वायुसेना हायर एजुकेशन संस्थानों के साथ मिलकर अग्निवीरवायु के लिए पढ़ाई और सर्टिफिकेशन के नए विकल्प तैयार कर रही है. इस पहल से अग्निवीरवायु को सैन्य प्रशिक्षण के साथ अतिरिक्त शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा. इसका उद्देश्य उनकी नॉलेज और स्किल को बढ़ाना और हायर एजुकेशन तक उनकी पहुंच आसान बनाना है. वायुसेना और विश्वविद्यालय के बीच यह सहयोग युवाओं के एजुकेशनल डेवलपमेंट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button