बाहुबली 2-दंगल छोड़िए…रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से विक्की कौशल का रिकॉर्ड भी खतरे में है

Ranbir Kapoor Ramayana: इन दिनों हर तरफ रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ के नाम का शोर सुनाई दे रहा है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. जिस रफ्तार से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि ये फिल्म ‘पुष्पा 2’, ‘बाहुबली 2’, ‘धुरंधर 2’ और आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. हालांकि, ‘रामायण’ के निशाने पर विक्की कौशल की फिल्म का भी एक रिकॉर्ड है.
साल 2024 में आई ‘छावा’ ने दुनियाभर से 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर भी काफी बज़ देखने को मिला था. रिलीज के 17 दिनों तक लगातार इस फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया था. 18वें दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा सिंगल डिजिट पर आया था. और ‘छावा’ का ये रिकॉर्ड इसी से जुड़ा हुआ है.
‘छावा’ के किस रिकॉर्ड को खतरा?
दरअसल, ‘छावा’ लगातार सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. वहीं ‘रामायण‘ इस लिस्ट में छठे नंबर पर काबिज हो चुकी है. ‘रामायण’ ने भी 15 दिनों तक लगातार डबल डिजिट में कलेक्शन किया. 16वें दिन भी कुछ ऐसा ही अनुमान है. वहीं अगर फिल्म 17वें दिन भी भारत में डबल डिजिट में कमाई करती है, तो छावा की बराबरी कर लेगी. अगर 18वें दिन भी ऐसा हुआ, तो ‘छावा’ पीछे छूट जाएगी और पांचवें नंबर से छठे नंबर पर चली जाएगी और ‘रामायण’ पांचवें नंबर पर जगह बना लेगी.
सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट में कमाने वाली फिल्में
नीचे आप उन फिल्मों की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा दिनों तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कलेक्शन किया.
- धुरंधर- 28 दिन
- पुष्पा 2- 21 दिन
- धुरंधर 2- 20 दिन
- बाहुबली- 17
- छावा- 17
- रामायण- 15
ये भी पढ़ें-
रणबीर कपूर की Ramayana हिट या फ्लॉप, 15 दिनों की कलेक्शन रिकवरी में धुरंधर-पुष्पा के सामने कहां टिकी?
अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!
बहरहाल, ‘रामायण’ ने हाल ही में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. ये भारत की सबसे ज्यादा जल्दी 1500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म है. सिर्फ 14 दिनों में इस पिक्चर ने 1500 करोड़ के आंकड़े को पार किया है. अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ भी बराबरी पर है. इस फिल्म ने भी 14 दिनों में ये कारनामा किया था.




