शिक्षा

AIBE 22 का एडमिट कार्ड जारी, 29 नवंबर को परीक्षा, यहां से करें डाउनलोड

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 22 का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा. AIBE 22 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से अखिल भारतीय बार परीक्षा 22 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड में होगी. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि बीसीआई किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी डाक से नहीं भेजेगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकालना होगा.

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को चेक करें

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दर्ज सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें. इसमें किसी तरह की गलती होने पर परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें. एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर देखें.

  • उम्मीदवार का पूरा नाम और सीरियल नंबर
  • परीक्षा का नाम और तारीख
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश

अगर नाम, फोटो या अन्य डिटेल में कोई गलती है तो अभ्यर्थी खुद उसमें बदलाव न करें. इसके लिए परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करें.

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर AIBE 22 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. अब आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.
  • 4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • 5. इसमें दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें.
  • 6. प्रवेश पत्र की पीडीएफ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें.

परीक्षा पास करने पर मिलेगा प्रैक्टिस प्रमाणपत्र

AIBE लॉ के ग्रेजुएट्स और राज्य बार काउंसिल में रजिस्टर्ड एलिजिबल उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रमाणन परीक्षा है. इसे पास करने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) दिया जाता है. यह प्रमाणपत्र भारत में वकालत करने के लिए जरूरी है.

ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. साथ ही, उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र के पते, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें.

Related Articles

Back to top button