शिक्षा

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर पहुंचना होगा.

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें OTR आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. लॉगिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें. परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा. ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र के अंदर एडमिट कार्ड की डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी. इसलिए सभी अभ्यर्थी इसकी हार्ड कॉपी साथ लेकर जाएं.

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • 1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • 2. होमपेज पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के विकल्प पर क्लिक करें.
  • 3. अब असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 के लिंक को चुनें.
  • 4. इसके बाद OTR आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • 5. लॉगिन डिटेल सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • 6. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को करें चेक

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें. इसमें अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो और सिग्नेचर जैसी जानकारियां दर्ज होंगी. अगर किसी जानकारी में गलती या विसंगति मिलती है तो उम्मीदवारों को तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते उसमें सुधार कराया जा सके.

19 और 20 नवंबर को होगी परीक्षा, जानें पैटर्न

आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक सही आंसर के लिए 3 अंक निर्धारित हैं. वहीं, गलत जवाब देने पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का आंसर देते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button