उत्तर प्रदेश

गैराज से शुरू हुई Amazon की सफलता के पीछे है यह खास नियम, जानें स्ट्रेस से कैसे निपटते हैं जेफ बेजोस

हमें जब भी कुछ ऑनलाइन शॉपिंग करना होता है हम तुरंत अमेजन या फिर कोई दूसरा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाते हैं और कुछ ही मिनटों में शॉपिंग कर लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनियाभर में चलने वाले Amazon जैसे बड़े प्लेटफॉर्म को चलाने वाले लोगों पर काम का कितना प्रेशर होता होगा? उस प्रेशर से मिले स्ट्रेस को कैसे मैनेज करते होंगे?

इसी को लेकर Amazon के फाउंडर ने अच्छी सलाह दी है. अमेजन जैसी दुनिया की बड़ी कंपनी खड़ी करने वाले जेफ बेजोस की सफलता के पीछे सिर्फ उनके बिजनेस आइडिया ही नहीं, बल्कि काम करने का तरीका भी शामिल है. एक छोटे से गैराज से शुरू होने वाले अमेजन को आज दुनियाभर में पहुंचाने वाले जेफ बेजोस को भी स्ट्रेस सताता है. लेकिन स्ट्रेस यानी तनाव से निपटने के लिए जेफ ने एक आसान नियम बताया है, जिसे वह खुद भी अपनाते हैं. जेफ का मानना है कि किसी परेशानी को टालने के बजाय उसका हल खोजने की दिशा में पहला कदम उठाना चाहिए. आखिर क्या है जेफ बेजोस का यह तरीका और कैसे इससे स्ट्रेस कम हो सकता है? आइए जानते हैं…

स्ट्रेस दूर करने का क्या है जेफ बेजोस का तरीका?

जेफ बेजोस ने साल 2017 में सिएटल के म्यूजियम ऑफ फ्लाइट में एक इवेंट के दौरान स्ट्रेस को दूर करने का अपनी तरीका बताया था. जेफ ने कहा था कि जब भी वह स्ट्रेस में होते हैं, तो इसकी एक बड़ी वजह यह होती है कि वह उस समस्या को दूर करने के लिए कुछ भी कर नहीं रहे होते हैं.

जेफ के अनुसार, वह अपने शरीर से मिलने वाले इशारों को समझने और जानने का प्रयास करते हैं. अगर किसी बात को लेकर स्ट्रेस महसूस हो रहा है, तो वह इसे इशारे के रूप में लेते हैं कि कहीं न कहीं कुछ ठीक नहीं है. इसके बाद वह यह जानने का प्रयास करते हैं कि आखिर समस्या का कारण क्या है.

बेजोस ने बताया है कि जैसे ही वह समस्या को हल करने के लिए पहला कदम बढ़ा देते हैं, उनका स्ट्रेस दूर होने लगता है. यानी किसी काम को लगातार टालते रहना समस्या को कम करने की जगह पर और भी ज्यादा बढ़ा सकता है. बेजोस की सलाह है कि समस्या को पहचानकर उस पर काम शुरू करना भी राहत देता है.

अकेले नहीं, टीम के साथ मिलकर निकालें हल

इसके साथ ही जेफ का मानना है कि हर समस्या का हल अकेले खोजना जरूरी नहीं है. कई बार अपने दोस्तों, साथ काम करने वालों या ऐसे लोगों से बात करना भी मददगार साबित होता है, जो उस समस्या को समझते हैं और हल खोजने में मदद कर सकते हैं.

उन्होंने कहा था कि जब एक कमरे में कुछ ऐसे लोग बैठते हैं, जो किसी समस्या का हल निकालना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस स्ट्रेस देने की जगह पर मजेदार हो जाता है. बेजोस के अनुसार, जब लोग मिलकर किसी समस्या को हल करते हैं और नए विचारों पर काम करते हैं तो समस्या सुलझाने की पूरी प्रक्रिया प्रेरणादायक बन जाती है.

दूसरे CEO कैसे करते हैं तनाव का सामना?

स्ट्रेस को दूर करने के लिए हर बड़े बिजनेसमैन का अपना-अपना तरीका है. माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला भी चुनौतियों का सामना करने में भरोसा रखते हैं. लेकिन, उनका ज्यादा ध्यान कर्मचारियों पर काम के प्रेशर को कम करने और उन्हें अच्छा माहौल देने पर रहता है.
इसके लिए वह खुलकर बातचीत करने और कामकाज में मदद करने जैसे कामों पर विश्वास रखते हैं. वहीं, अमेजन में मुश्किल फैसले लेते समय कंपनी के 16 लीडरशिप प्रिंसिपल्स का भी प्रयोग किया जाता है. अमेजन के CEO एंडी जैसी के अनुसार इन सिद्धांतों पर लगातार काम करना जरूरी है. सही तरीके से अपनाए जाने पर ये फैसले लेने में काफी मददगार साबित होते हैं.

ये भी पढे़ंः महंगे कैमरे खरीदने की टेंशन खत्म! व्लॉगर्स के लिए 200MP कैमरे वाला अनोखा पॉकेट गिंबल लाने जा रहा है Oppo

ये भी पढे़ंः Meta की बढ़ीं मुश्किलें, बिना पूछे फोन की गैलरी देख रहा था Facebook; लगा 8,360 करोड़ का जुर्माना

Related Articles

Back to top button