Doomsday Trailer: मल्टीवर्स पर मंडराया बड़ा खतरा, डॉक्टर डूम से भिड़ने साथ आए सुपरहीरोज… ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज

Avengers Doomsday Final Trailer: ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का इंतजार दुनियाभर के मार्वेल फैंस को है. 18 दिसंबर को ये इंतजार पूरा होने वाला है. फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. एडवांस बुकिंग भी चल रही है. अब मार्वेल ने इस फिल्म का एक फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो रोमांच से भरपूर है. इस ट्रेलर में सुपरहीरोज को एक खतरे से निपटते हुए दिखाया गया, जो पूरे मल्टीवर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. वो खतरा कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर डूम है.
डॉक्टर डूम के किरदार में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की एंट्री हुई है. अगर डूम को रोका नहीं गया तो वो पूरी दुनिया को नष्ट कर देगा. 3 मिनट 15 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत स्टीव रोजर्स (कैप्टन अमेरिका) के किरदार से होती है. ‘एंडगेम’ में दिखाया गया था कि रोजर्स ने खुद को कैप्टन अमेरिका की जिम्मेदारियों से मुक्त कर लिया था. अब वो अपनी पर्सनल लाइफ जी रहा है. पेगी और रोजर्स का एक बेटा भी है.
फैंटास्टिक फोर की एंट्री
स्टीव रोजर्स के बेटे को उसके अतीत की जानकारी नहीं है. उसके बेटे को नहीं पता कि उसके पिता एक सुपरहीरो हैं. तभी स्टीव रोजर्स की जिंदगी में फैंटास्टिक फोर टीम की एंट्री होती है. तब रोजर्स के बेटे को पता चलता है कि उसके पिता एक सुपरहीरो हैं. फैंटास्टिक फोर की टीम स्टीव रोजर्स को एक खतरे से निपटने के लिए साथ आने को कहती है.
डॉक्टर डूम से निपटने के लिए साथ आए सुपरहीरोज
एक्स मैन, शांग ची, शुरी की भी झलक दिखाई जाती है. ये सभी आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन थॉर इन सभी को समझाता है कि हम सभी को खतरे से निपटने के लिए एक साथ आने की जरूरत है. ट्रेलर के आखिर-आखिर तक सभी एक साथ आ जाते हैं और डॉक्टर डूम से भिड़ते हैं.
ये भी पढ़ें-
अविनाश ने दिया धोखा? भड़कीं ईशा ने दी चेतावनी- मुझे मजबूर मत कीजिए
सनी देओल के बेटे राजवीर से हो रही है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? सच सामने आ गया
सभी सुपरहीरोज को एक साथ पर्दे पर देखना रोमांचक होने वाला है. सभी मल्टीवर्स को बचाने के लिए डॉक्टर डूम से भिड़ते दिखेंगे. भारत में ये फिल्म बाकी देशों से एक दिन पहले रिलीज हो रही है. भारतीय सिनेमाघरों में 17 दिसंबर से ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ देखी जा सकती है.




