मनोरंजन

‘वो भारत के Iron Man हैं…’ रामायण में हनुमान के रोल में क्यों हुई सनी देओल की कास्टिंग?

Sunny Deol Ramayana: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लोगों की तरफ से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. इन तीनों के साथ-साथ फिल्म में बाकी कलाकारों ने भी जबरदस्त काम किया है. सभी कलाकार अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे हैं. फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन में सनी देओल की भी झलक दिखाई गई है, जो भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. अब फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने सनी देओल की कास्टिंग और हनुमान के कैरेक्टर पर बात की है.

हनुमान के किरदार में सनी देओल दूसरे पार्ट में फुल फ्लेज्ड रोल में नजर आएंगे. एक इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हनुमान को अपना सबसे फेवरेट किरदार बताया और भारत में उनकी पॉपुलैरिटी की तुलना आयरन से मैन की. उन्होंने ये भी कहा कि ‘रामायण पार्ट 2’ का लेवल और बड़ा होगा, क्योंकि उसमें हनुमान हैं. नमित मल्होत्रा ने कहा, “हनुमान की मौजूदगी दूसरे पार्ट को एक अलग लेवल पर ले जाएगी. यही वजह है कि मेकर्स ने फिल्म के अंत में इस किरदार की बस एक झलक दिखाई.”

सनी देओल को ‘हनुमान’ के रोल में क्यों कास्ट किया गया?

हनुमान के रोल में क्या सनी देओल सही च्वाइस हैं, इसपर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “भारत में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेताओं का एक इतिहास रहा है. ये एक ऐसा कैरेक्टर है, जिसमें मासूमियत और सबको पसंद आने वाले स्वभाव का मेल होना चाहिए, लेकिन जब उसे गुस्सा आए, तो पहाड़ भी हिल जाएं. हमारे देश में सनी देओल की छवि कुछ ऐसी ही है, इसलिए हमें लगा कि वही इस अमर किरदार के साथ सबसे बेहतर न्याय कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें-

अविनाश ने दिया धोखा? भड़कीं ईशा ने दी चेतावनी- मुझे मजबूर मत कीजिए

सनी देओल के बेटे राजवीर से हो रही है सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा की शादी? सच सामने आ गया

एक साल के लिए पोस्टपोन ‘रामायण 2’

बता दें कि सनी देओल को हनुमान के रोल में देखने के लिए साल 2028 तक का इंतजार करना होगा. ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट को पहले मेकर्स ने दिवाली 2027 पर रिलीज करने का प्लान बनाया था. हालांकि, नमित मल्होत्रा ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया का कि ‘रामायण 2’ 2028 में आएगी, क्योंकि फिल्म पर अच्छे से काम करने के लिए उन्हें एक साल और लगेंगे.

Related Articles

Back to top button