मनोरंजन

करनाटक के बाद अब केरलम में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनी रामायण, जितना धुरंधर 2-जवान-पठान मिलकर नहीं कमा सके उतने अकेले कमा डाले

रणबीर कपूर की रामायण सिनेमाघरों में अपनी ताबड़तोड़ कमाई से चौंकाती नजर आ रही है. फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई की है. विदेश में तो ये फिल्म अच्छा कर ही रही है साथ ही रिजनल लैंगवेजस में भी इसका काफी अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. हाल ही में फिल्म ने करनाटक में 145 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया और ये कमाल करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बनी. अब इस फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

अब ये फिल्म केरलम में भी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने रिलीज के 18 दिनों में भारत में 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया है. वहीं दूसरी तरफ कोई भी फिल्म इस मामले में 20 करोड़ से ज्यादा भी नहीं कमा सकी है.

केरलम में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड मूवीज

अभी तक के इतिहास में केरलम में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 थी इस फिल्म का केरलम में कुल कलेक्शन 19.7 करोड़ रुपये का था. वहीं दूसरी तरफ जवान फिल्म 13.6 करोड़ रुपये कमाई थी. इसके अलावा पठान फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने 13.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इन तीनों फिल्म के कलेक्शन को मिला लिया जाए तो ये 48.50 करोड़ रुपये बैठता है. वहीं दूसरी तरफ रामायण फिल्म का जिक्र आता है. इस फिल्म ने अब अकेले ही केरलम में इतनी कमाई कर के दिखा दी है जितनी धुरंधर 2, जवान और पठान फिल्म मिलकर भी ना कमा सकी.

ये भी पढ़ें- वो भारत के Iron Man हैं रामायण में हनुमान के रोल में क्यों हुई सनी देओल की कास्टिंग?

दुनियाभर में रामायण ने कितने कमा लिए?

रामायण फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में काफी शानदार कमाई की है. इस फिल्म का नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 1126.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 563 करोड़ रुपये का हो गया है. इसे अगर मिला लिया जाए तो रामायण का 18 दिनों का कुल कलेक्शन 1689.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. अब देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2, पुष्पा 2 और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इस फिल्म को कितनी कमाई करनी होगी.

Related Articles

Back to top button