Overseas Record: इन 5 फिल्मों ने विदेशों में खूब छापे नोट, ओवरसीज कलेक्शन के मामले में किस नंबर पर पहुंची रामायण?

Ramayana Overseas Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की फिल्म रामायण का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. विदेश में इस फिल्म को देखने को लेकर फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. इसका प्रमाण रामायण के ओवरसीज कलेक्शन से लगाया जा सकता है. फिल्म को दुनियाभर की 56000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. इतने बड़े पैमाने पर अब तक विश्व सिनेमा के इतिहास में भी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में रामायण को लेकर फैंस काफी आशावादी नजर आ रहे हैं. भारत में भी इस फिल्म ने एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.
साल 2026 में कई सारी फिल्में ऐसी रहीं जिन्हें विदेशों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इसकी शुरुआत रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से ही हो गई थी. आइए जानते हैं कि आखिर विदेशी सिनेमाघरों में कमाई करने वाली 5 इंडियन मूवीज कौन सी हैं.
रामायण ने कितने कमाए?
रामायण फिल्म की बात करें तो नितेश तिवारी की रामायण ने 9 दिनों का कुल कलेक्शन 82.15 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का 9 दिनों का नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये का था. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये का हो गया है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 378.50 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर के दिखाई है. इसे जोड़ लिया जाए तो फिल्म का 9 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110.70 करोड़ रुपये का हो गया है. औसतन हर दिन ये फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा बड़ी आसानी से कमा ले जा रही है. अब देखने वाली बात होगी की दूसरे वीकेंड में ये फिल्म किन बड़ी मूवीज का खेल तमाम करती है.
ये हैं विदेशों में कमाई वाली 2026 की टॉप 5 इंडियन मूवीज
साल 2026 में भारतीय फिल्मों की कमाई का स्कोप विदेशों में और भी बढ़ा है. ऐसा कई फिल्मों के साथ देखने को मिला है. इस साल 5 ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने विदेशी सरजमीन पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखाए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म 2026 में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में सबसे आगे है. इस फिल्म ने विदेश में 438 करोड़ रुपये कमाए थे और ये शीर्ष पर बनी हुई है. वहीं दूसरी तरफ रामायण पार्ट 1 फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के 9 दिन में ही विदेश से 378 करोड़ कमा लिए हैं. ये फिल्म दूसरे नंबर पर है. वहीं साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म ने भी विदेश से काफी तगड़ी कमाई कर के दिखाई और इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 277 करोड़ रुपये का रहा है.
ये भी पढ़ें- दुनियाभर में कमाए 23000 करोड़! अब री-रिलीज हो रही स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे, मगर एक ट्विस्ट भी है
अगर चौथे नंबर की बात करें तो साउथ की ही फिल्म बेथलहम कुडुंबा युनिट ने 138 करोड़ रुपये की चमत्कारी कमाई विदेश से की थी और सुपरहिट साबित हुई थी. भारत से भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अगर 5वें नबंर की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 ने विदेश से बंपर कमाई कर के दिखाई थी. इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 133 करोड़ का रहा था और ये 2026 की टॉप 5 ओवरसीज कलेक्शन वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर है.
धुरंधर 2- रामायण के बीच कितना फासला?
फिलहाल अब सीधा मुकाबला रामायण और धुरंधर 2 के बीच है. रामायण को धुरंधर 2 को ओवरसीज कलेक्शन में पीछे छोड़ने के लिए अभी 60 करोड़ रुपये कमाने होंगे. जिस तरह का कलेक्शन रामायण फिल्म का रहा है उससे ये तो साफ है कि आने वाले वीकेंड तक ये फिल्म इस कलेक्शन को भी आसानी से पीछे छोड़ देगी और विदेशों में कमाई के मामले में साल 2026 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन जाएगी.




