मनोरंजन

Sapna Choudhary Divorce Reason: दिल आया गधे पे, तो परी क्या चीज है…सपना चौधरी को पति ने दिया धोखा? कसा तंज

Sapna Choudhary Divorce Reason: मशहूर हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी अपने पति वीर साहू से तलाक ले रही हैं. उन्होंने तलाक की अर्जी लगा दी है. 6 साल पहले दोनों की शादी हुई थी और अब ये रिश्ता खत्म हो रहा है. एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सपना ने पति वीर साहू से अपने तलाक पर बात की है. साथ ही साथ उन्होंने इशारों-इशारों में ये भी बता दिया है कि उनके पति ने उन्हें किसी और लड़की के लिए धोखा दिया है.

इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल हुआ कि जो शादीशुदा मर्द बाहर के देश की औरत की वजह से शादी में रहते हुए पत्नी के साथ धोखा करते हैं, ऐसे लोगों को आप क्या कहेंगी? इस सवाल पर सपना चौधरी ने हंसते हुए कहा, “ऐसे लोगों को मैं ये कहूंगी की, एक बड़ी अच्छी बात कही जाती थी कि जिसका एक जगह से पेट नहीं भरता, उसका जगह-जगह से भी पेट नहीं भरता है. अच्छी बात है, मुझे लगता है, कुछ खूंखार इंसान ही होते होंगे. मेरे हिसाब से ऐसे लोग, भावनाहीन हैं. उनमें कदर नहीं हैं.”

ये भी पढ़ें: तलाक के बाद दूसरी शादी करेंगी सपना चौधरी? बोलीं- कोई उस लायक मिला तो

प्यार पर बोलीं सपना चौधरी

सपना चौधरी ने कहा कि प्यार सिर्फ शारीरिक नहीं होता है. प्यार बहुत गहराई वाली चीज़ है. वो कहती हैं, “ये रूह छेड़ने वाली चीज़ है. ये न कुछ मांगना है और न देना है. इसमें इमोशंस बहुत जरूरी होते हैं. मुझे लगता है लड़कियां शायद ज्यादा इमोशनल ही होती हैं. लड़के ज्यादा प्रैक्टिकल ही होते हैं. मुझे लगता है. ठीक है, जिसको जैसा करना है, वैसा करेगा ही.”

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

“अगर दिल आया गधे पे तो परी क्या चीज़ है”

इस दौरान जब हल्के-फुल्के अंदाज़ में सपना से कहा गया कि दूसरे देश की अर्थव्यवस्था क्यों बढ़ाना हमारे देश में कम औरते हैं? प्यार ही करना है इधर ही कर लो. इस पर सपना चौधरी कहती हैं, “मैं तो एक ही बात बोलती हूं. हरियाणा में एक कहवात है कि अगर दिल आया गधे पे तो परी क्या चीज़ है…ठीक है, अगर आपको मैं नहीं पची तो आपको कोई नहीं पचेगा. क्योंकि मुझे लगता है मेरे पास सब कुछ है, काम, पैसा, भगवान ने बहुत कुछ दिया है. मुझे लगता है कि मेरी इतनी औकात भी नहीं थी, जितना उन्होंने मुझे दे दिया. उसकी मैं वैल्यू करती हूं और उसके लिए मेहनत भी करती हूं.”

खुलकर नहीं बताई शादी टूटने की वजह

भले ही पसना ने इंटरव्यू में इशारों इशारों में सब साफ कर दिया हो, लेकिन रिश्ते में दरार आने और बात तलाक तक पहुंचने की वजह का खुलकर खुलासा नहीं किया. उन्होंने दबे लफ्जों में कहा, “जब सब अच्छा था, साथ थे, अब अच्छा नहीं है, साथ नहीं हैं. और मुझे लगता है इसे सिर्फ या तो सामने वाला समझ सकता है या मैं. तीसरा आदमी इसमें अपनी बातें, सोच या भूमिका डालने की कोशिश करेगा तो गलत है. शादी दो लोगों का रिश्ता है और वो हम लोगों का था. हम ही आपस में फैसला करेंगे कि हमें क्या करना है. मैं उसको बोलूंगा या वो मुझे बोल सकता है. किसी और को मेरी शादी या बच्चों पर अपना ओपिनियन जब देना चाहिए, जब उन्होंने मेरे साथ रहकर वो चीज़ें देखी हों, वो चीज़ें फेस की हों.”

Related Articles

Back to top button