शिक्षा

UPESSC Bharti Exam: यूपी में 3 महीने में 6 भर्ती एग्जाम, जानें दिसंबर से फरवरी तक कौन सी परीक्षा

UPESSC Bharti Exam: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने महत्वपूर्ण साबित होने जा रहे हैं. मसलन, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए आने वाले निर्णायक साबित होने जा रहे हैं, जिसके तहत आने वाले 3 दिनों में UPESSC की तरफ से 6 भर्ती एग्जाम आयोजित किए जाने हैं. UPESSC की तरफ से ये भर्ती एग्जाम दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक आयोजित किए जाने हैं.

आइए, जानते हैं कि UPESSC की तरफ से आगामी 3 महीनों में यानी दिसंबर से फरवरी 2027 तक कौन से 6 भर्ती एग्जाम आयोजित किए जाने हैं. जानेंगे कि संभावित तौर पर इनका रिजल्ट कब तक आ सकता है.

3 व 4 दिसंबर को यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती एग्जाम

UPESSC की तरफ से आगामी दिसंबर में सबसे पहला भर्ती एग्जाम यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए आयोजित किया जाना है, जिसके तहत 3 व 4 दिसंबर को यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती एग्जाम प्रस्तावित है. असल में UPESSC की तरफ से प्राइमरी शिक्षक भर्ती के तहत कुल 12,405 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. आवेदन प्रक्रिया समाप्ति के बाद लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. ये 7 लाख कैंडिडेट्स अब 3 व 4 दिसंबर को प्राइमरी शिक्षक भर्ती एग्जाम में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि UPESSC फरवरी तक यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी कर देगा.

15 व 16 दिसंबर को PGT भर्ती एग्जाम

यूपी में दिसंबर में दूसरा भर्ती एग्जाम PGT भर्ती के लिए प्रस्तावित है, जिसके तहत 15 व 16 दिसंबर को PGT भर्ती एग्जाम आयोजित किया जाना है. असल में UPESSC की तरफ से यूपी में PGT के2607 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. इस दौरान 4 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने PGT भर्ती के लिए आवेदन किया है, जो अब 15 व 16 दिसंबर को एग्जाम में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि UPESSC फरवरी तक PGT टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी कर देगा.

23 व 24 दिसंबर को TGT भर्ती एग्जाम

UPESSC की तरफ से दिसंबर में तीसरा भर्ती एग्जाम भी आयोजित किया जाना है, जिसके तहत 23 व 24 दिसंबर को TGT भर्ती एग्जाम प्रस्तावित है. असल में UPESSC ने TGT भर्ती के तहत कुल 17,735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर है. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 23 व 24 दिसंबर को TGT भर्ती एग्जाम में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि UPESSC फरवरी तक TGT टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी कर देगा.

7 जनवरी को 10वीं और 12वीं स्तरीय प्रिंसिपल भर्ती एग्जाम

UPESSC की तरफ से जनवरी को दो भर्ती एग्जाम आयोजित किया जाना है, जिसके तहत UPESSC जनवरी में प्रधानचार्य (इंटरमीडिएट स्तर) और प्रधानाध्यापक (हाईस्कूल स्तर) भर्ती एग्जाम आयोजित करेगा. प्रधानचार्य (इंटरमीडिएट स्तर) और प्रधानाध्यापक (हाईस्कूल स्तर) भर्ती एग्जाम 7 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है. असल में UPESSC ने प्रधानचार्य (इंटरमीडिएट स्तर) में के 1475 पदों पर भर्ती के आवेदन आमंत्रित किए थे. तो वहीं प्रधानाध्यापक (हाईस्कूल स्तर) के तहत कुल 1172 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए थे. दोनाें भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर थी. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की संख्या अभी सार्वजनिक नहीं हुई है.

26 व 27 फरवरी को UP TET एग्जाम

UPESSC की तरफ से फरवरी में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का आयोजन किया जाना है. 26 व 27 फरवरी 2027 को UP TET प्रस्तावित है. बेशक, ये भर्ती एग्जाम नहीं है, लेकिन इस एग्जाम के स्कोर से कैंडिडेट्स टीचर भर्ती में शामिल हो सकते हैं. असल में UPESSC ने जून 2027 तक प्राइमरी और TGT भर्ती एग्जाम में शामिल हो रहे कैंडिडेट्स को TET पास करने की छूट दी है. ऐसे में फरवरी में प्रस्तावित TET बेहद ही महत्वपूर्ण है.

Related Articles

Back to top button