मनोरंजन

सिर पर मुकुट और सोने के गहने…’रामायण’ में मंदोदरी बनी काजल अग्रवाल ने शेयर की तस्वीरें

रकुल प्रीत सिंह के बाद अब एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर मंदोदरी के किरदार में अपने शाही लुक की कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं. अपनी फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है और फैंस का शुक्रिया अदा किया है. 
इन तस्वीरों में काजल लाल, गुलाबी और मैरून रंग के खूबसूरत कपड़ों में नजर आ रही हैं. लंका की रानी मंदोदरी के किरदार को देखते हुए उनके लुक को बेहद शाही अंदाज दिया गया है. उन्होंने सिर से लेकर पैर तक सोने के गहने पहने हुए हैं. इसके साथ ही उनके सिर पर एक बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया गया मुकुट भी नजर आ रहा है, जो दक्षिण-पूर्व एशियाई संस्कृति के पारंपरिक शाही मुकुटों की याद दिलाता है.
काजल ने अपने पोस्ट के साथ एक खास नोट भी लिखा. उन्होंने कहा, "कुछ फिल्में किसी किरदार की लंबाई या स्क्रीन पर बिताए गए समय से नहीं आंकी जातीं. बल्कि उनकी अहमियत उस कहानी की भव्यता, उसे बनाने के पीछे की मेहनत और हमारी आस्था व संस्कृति से जुड़ी किसी इतनी खास फिल्म का हिस्सा बनने के सौभाग्य से तय होती है. 
काजल ने आगे लिखा- मैं दिल से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने हमारी सांस्कृतिक विरासत के इस खूबसूरत हिस्से को इतना प्यार दिया और मेरे छोटे लेकिन अहम किरदार को भी इतना अपनापन और प्यार दिया."
इससे पहले Variety India को दिए एक इंटरव्यू में काजल ने बताया था कि ‘रामायण’ के सेट पर काम करना उनके लिए बिल्कुल अलग अनुभव था. उन्होंने कहा था कि फिल्म में इस्तेमाल की गई तकनीक और इसकी भव्यता ने इसे बाकी फिल्मों से काफी अलग बना दिया है.

Related Articles

Back to top button