Chhath: गोरखपुर पहुंचे रवि किशन, अक्षरा सिंह ने अपने हाथों से बनाया ठेकुआ, फिल्मी सितारों का छठ सेलिब्रेशन

Chhath Celebration: इन दिनों लोगों के बीच छठ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. आम आदमी के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां भी इस महापर्व को सेलिब्रेट कर रही हैं. एक्टर और सांसद रवि किशन भी छठ के तीसरे दिन अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचे. वहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया है. उन्होंने खुद ही वीडियो शेयर करते हुए छठ सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं. इस पावन पर्व को लेकर वो काफी उत्साहित दिखे.
वीडियो शेयर करते हुए रवि किशन ने लिखा, “आज गोरखपुर में छठ महापर्व के पावन अवसर पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की. लोक आस्था, सूर्योपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक समरसता के प्रतीक परम पावन छठ महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे.”
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह का पोस्ट
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी छठ को लेकर एक पोस्ट किया. फोटो में वो ठेकुआ बनाती दिख रही हैं. उन्होंने लिखा, “अपने हाथों से बना ठेकुआ और मन में छठी मइया का नाम. यही तो हमारे महापर्व की असली मिठास है. जय छठी मइया.”
View this post on Instagram
काजल राघवानी ने भी बनाया ठेकुआ
एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी अपने हाथों से ठेकुआ बनाया है. ठेकुआ बनाते उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है. वहीं एक दूसरे वीडियो में वो सूर्य देवता को अर्घ्य देती दिख रही हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी छठ सेलिब्रेट कर रही हैं. उन्होंने घाट की एक तस्वीर पोस्ट की है, जहां पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी छठ पूजा.”
View this post on Instagram
अंजना सिंह ने पहली बार छठ पर व्रत रखा
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने पहली बार व्रत रखा है. उन्होंने भी एक तस्वीर के जरिए महापर्व के सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने कहा, “जय छठी मइया. पहली बार छठी मइया का व्रत और पूजा की है. छठी मइया भूल चूक, क्षमा करना. अपनी कृपा सब पर बनाए रखना. जय छठी मइया.”
View this post on Instagram
View this post on Instagram
गुरमीत चौधरी का छठ सेलिब्रेशन
मशहूर टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी भी छठ मनाने मुंबई से बिहार पहुंचे. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. वो पूजा करते दिख रहे हैं. उन्होंने कहा, “अपनी जड़ों की ओर, अपने बिहार की ओर वापसी! छठ पूजा के पावन पर्व को मनाने के लिए अपने घर वापस आने की बात ही कुछ खास है. छठी मइया और सूर्य देव को अर्घ्य देना, उनका आशीर्वाद लेना और परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच रहना, इस यात्रा को और भी खूबसूरत बना देता है. जिंदगी मुझे चाहे कहीं भी ले जाए, मेरा दिल हमेशा बिहार के लिए ही धड़केगा. यहां की परंपराएं, भावनाएं, प्यार और अपनों का आशीर्वाद- ये सब अनमोल हैं. बिहारी होने पर गर्व है, आज भी और हमेशा रहेगा. जय छठी मइया.”
(@kajalraghwani)



