Ramayana: 800 करोड़ रुपये है रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बजट, डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का दावा

Ram Gopal Varma On Ramayana Budget: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. 15 दिनों में ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. जहां एक तरफ ये फिल्म जबरदस्त बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की वजह से छाई हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने इसके बजट को लेकर एक बड़ा दावा किया है.
रामा गोपल वर्मा का दावा है कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट का बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है. दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि दो पार्ट की इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. ऐसे में माना जा रहा था कि एक पार्ट का बजट तकरीबन 2000 करोड़ होगा. हालांकि, राम गोपाल वर्मा का कहना है कि ये जरूरी नहीं है कि दोनों पार्ट का बजट बराबार ही हो. उनके अनुसार पहले पार्ट पर 800 करोड़ से थोड़े कम पैसे ही खर्च हुए हैं. बजट का बाकी का हिस्सा दूसरे पार्ट के लिए है.
रामायण की तारीफ में राम गोपाल वर्मा का पोस्ट
राम गोपाल वर्मा ने X पर ‘रामायण’ की तारीफ में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “मेरी मां ने मेरी सबसे बेहतरीन फिल्मों के लिए भी ऐसा नहीं किया था. वो जिस बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स में रहती हैं, वो वहां के नौकरों, वॉचमैन लोगों के लिए नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ के टिकट खरीद रही हैं. इतनी जबरदस्त दीवानगी के बावजूद, जिससे फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है, कुछ जलन रखने वाले लोग शोर मचा रहे हैं कि इसकी कमाई अभी भी काफी नहीं है, क्योंकि दोनों पार्ट का बजट 2000-2000 करोड़ (कुल 4000 करोड़) है. मुझे पता चला है कि पहले पार्ट की असल लागत 800 करोड़ से थोड़ी कम है. इसमें आपसी फायदे वाले सौदे, ग्लोबल टैक्स बेनिफिट्स, सब्सिडी आदि शामिल हैं, जो आखिर में इसकी लागत को और भी कम कर देंगे.”
Even for the best of my films she dint do this , but my mother has been buying tickets of @malhotra_namit s #Ramayana for the servants , watch men etc in the building complex she lives , and inspite of this kind of euphoria leading it to breaking all box office records and fast emerging as the BIGGEST HIT EVER in INDIAN CINEMATIC HISTORY, stil lot of noise is being made by many jealous that the collections are still not enough because its 2000 cr a piece making it 4000 for 2
I got to know that the actual cost of part 1 is a little less than 800 and that includes mutually beneficial deals , global tax benefits , subsidy elements etc etc which all will eventually bring the cost to lesser than that .. And not only me but any reasonably experienced film maker by seeing the film can see the cost cant be more than that ..
Also many are stupid to assume that both parts will cost same ..Thats like thinking the cost before interval and post interval will be same in a film ..I know of films where 50% of the cost was just climax
Also much of the cost will include costs of creating the world of Ramayana which becomes future assets for gaming and various other aspects including assets for part 2 , which are all a part of Namits visionary future outings .. And this part I frankly think , cant even be understood by most Bollywood makers , traders and other self proclaimed experts
So going by how its bull running now , it is obvious that Namit Malhotra is going to cover the entire cost of part 1 or maybe both parts in part 1 itself and then theres the non theatrical of part 1 and all revenue inflows of part 2
So in other words Namit Malhotra can build his own Pushpak vimaan and start dumping money into innumerable extraordinary ventures which all the biggest production companies from north to south couldnt do till now and then he can surpass even the biggest of the biggest Hollywood biggiesI dont know what happened to Valmiki Ji or Tulsidas ji after they did their work , but its an irrefutable fact that , from now onwards Namit Malhotra will be the biggest mega film maker in history since 1913s May 3rd release Raja Harishchandra , till whichever the biggest film came before November 5 th 2026 ..If anyone has a doubt just do the math
And the fact that the most fantastic action set pieces will be in part 2 starting from the Hanuman acts , Vaanar Sena , Ram Sethu , Lanka dhahanam , Sita in Lanka , Kumbha Karans death , Ravan vadh and many many more just to name a few , and going by the extraordinary proven Vision of Namit Malhotras combination of strategy , business acumen , creative understanding and visionary outlook, If KGF 2 did around 5 times more than KGF 1 , I am convinced that Ramayana 2 will do 10 times more than Ramayana part 1 ..If you disagree , we will talk in 2028— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 15, 2026
किसे निशाने पर लिया?
राम गोपाल वर्मा ने इस पोस्ट से उन लोगों को निशाने पर लिया है, जो एक पार्ट का बजट 2000 करोड़ मानकर ये कह रहे हैं कि फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है. लेकिन उनका दावा है कि पहले पार्ट पर 4000 में से तो सिर्फ 800 करोड़ रुपये ही खर्च हुए हैं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से स्पष्ट नहीं बताया गया है कि 4000 करोड़ में किस पार्ट पर कितने लगे हैं.
पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, “सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कोई भी अनुभवी फिल्ममेकर फिल्म देखकर समझ सकता है कि इसकी लागत इससे ज्यादा नहीं हो सकती. इसके अलावा कुछ लोग इतनी बेवकूफी भरी बात सोचते हैं कि दोनों पार्ट की लागत एक जैसी होगी. ये तो ऐसा सोचने जैसा है कि किसी फिल्म में इंटरवल से पहले और इंटरवल के बाद का खर्च एक जैसा होगा. मुझे ऐसी फिल्मों के बारे में पता है, जहां कुल बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ क्लाइमैक्स पर खर्च हुआ था.”
ये भी पढ़ें-
चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में कब रिलीज़ होगी रामायण? पक्की खबर मिल गई
दुनिया का एकलौता एक्टर जो राम भी बना, लक्ष्मण भी बना और राजा दशरथ भी, 4000 करोड़ी रामायण का है हिस्सा
‘रामायण पार्ट 2’ को लेकर बड़ा दावा
साल 2028 में ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट आएगा. उसके लेकर भी उन्होंने एक बड़ा दावा किया है. उनका ऐसा मानना है कि पहले पार्ट की तुलना में ‘रामायण 2’ 10 गुना ज्यादा कमाई करेगी. अपने इस दावे को लेकर पोस्ट में उन्होंने ये भी कहा, “अगर आप मेरी बात से सहमत नहीं हैं, तो हम 2028 में इस पर बात करेंगे.”




