मनोरंजन

Diwali Puja Photos: आलिया भट्ट ने की पूजा, मस्ती में दिखीं राहा, नए आशियाने में रणबीर के परिवार ने मनाई पहली दिवाली

मुंबई के बांद्रा में मौजूद आलिया और रणबीर कपूर का ये नया आशियाना 6 मंजिला है. इसी साल ये सेलिब्रिटी कपल फैमिली के साथ इस लग्जरी घर में शिफ्ट हुआ. रणबीर, आलिया और राहा के अलावा इस घर में रणबीर की मां नीतू कपूर भी रहती हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)दिवाली सेलिब्रेशन और पूजा की आलिया ने कई खास तस्वीरें पोस्ट की हैं. एक तस्वीर में बेटी राहा अपने मम्मी और पापा को प्यार से किस करती नज़र आ रही हैं. फैंस को ये फैमिली मोमेंट्स खूब पसंद आ रहे हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)एक अन्य तस्वीर में राहा पापा रणबीर के गोद में दिखाई दे रही हैं. वहीं आलिया भी साथ में ही हैं. तस्वीर में रणबीर हाथ में कुछ बंधवाते नज़र आ रहे हैं और आलिया ने राहा का हाथ पकड़ा हुआ है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम) दिवाली के खास मौके पर आलिया भट्ट ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी. उनका एथनिक अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं आलिया ने एक ऐसी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो पंडित जी के साथ पूजा कर रही हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम) रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी बेटे और बहू आलिया के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को उन्होंने ऋषि कपूर की तस्वीर के साथ क्लिक करवाया है. दिवाली पर कपूर परिवार इस तरह से ऋषि कपूर को याद करता दिखा. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

Related Articles

Back to top button