उत्तर प्रदेश

AI से नहीं जा रही फ्रेशर्स की नौकरी! Cognizant इंडिया के बॉस ने बताया, कंपनियों में क्या करना होगा काम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के आने के बाद लगभग हर सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. टेक कंपनियों से लेकर दूसरे सेक्टर की कंपनियों ने AI आने के बाद अपनी टीम को छोटी किया है. जिसके बाद से ही लोगों के मन में एआई को लेकर नौकरी जाने का डर है. इसका सबसे ज्यादा असर फ्रेशर्स पर देखने को मिला है. लेकिन अब एक राहत देने वाला बयान सामने आया है. आईटी कंपनी कॉग्निजेंट इंडिया के चेयरमैन और एमडी राजेश वारियर ने फ्रेशर्स को लेकर बड़ी बात कह दी है.

AI के आने के बाद खासकर IT सेक्टर में फ्रेशर्स के लिए नौकरी पाना पहले से ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है. कंपनियां अब कई ऐसे काम AI से करा रही हैं, जिन्हें पहले नए कर्मचारियों से कराया जाता था. ऐसे में फेशर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में कंपनियां फ्रेशर्स को नौकरी देना बंद कर देंगी? इसी सवाल का जवाब देते हुए राजेश वारियर ने अपनी बात कही. उन्होंने कहा कि AI फ्रेशर्स की नौकरियां खत्म नहीं कर रहा, बल्कि उनके काम करने का तरीका बदल रहा है.

AI संभाल रहा है एंट्री लेवल के 37% काम

बिजनेस टूडे को दिए एक इंटरव्यू में राजेश वारियर ने कॉग्निजेंट और पर्सन की जून 2026 की एक स्टडी का हवाला दिया. इसके अनुसार, भारत की कंपनियों में एंट्री लेवल के लगभग 37 फीसदी काम AI की सहायता से हो रहे हैं. वहीं, दुनियाभर में यह आंकड़ा 33 फीसदी है. स्टडी में शामिल 80 फीसदी लोगों का मानना है कि AI की सहायता से कर्मचारी अब ज्यादा जरूरी और बेहतर कामों पर फोकस कर पा रहे हैं.

लेकिन, रिपोर्ट में एक और बात सामने आई है. स्टडी में शामिल 94 फीसदी एचआर हेड को उम्मीद है कि AI की वजह से ऐसे नए एंट्री लेवल पद भी बनेंगे, जो अभी मौजूद नहीं हैं.

अब फ्रेशर्स को सीखने होंगे नए तरह के काम

राजेश वारियर के मुताबिक, पहले फ्रेशर्स को कोडिंग, टेस्टिंग और दूसरे नार्मल काम सौंपे जाते थे. अब AI इनमें से कई काम को पूरा कर रहा है. ऐसे में फेशर्स का काम AI के रिजल्ट को चेक करना, गलतियों को पहचानना, रिपोर्ट समझना और जरूरत पड़ने पर सही फैसला लेना होगा. यानी सिर्फ बेसिक कोडिंग या सॉफ्टवेयर टेस्टिंग सीख लेना नौकरी पाने के लिए काफी नहीं होगा. युवाओं को AI टूल्स के साथ काम करना भी आना चाहिए.

Cognizant में फ्रेशर्स की भर्ती जारी

Cognizant के अनुसार वह AI के लिए अपने कर्मचारियों को तैयार करने के साथ नए फ्रेशर्स की भी भर्ती करेगी. फरवरी 2026 में CFO जतिन दलाल ने बताया था कि Cognizant इस साल लगभग 24,000 से 25,000 फ्रेशर्स को नौकरी देने की प्लानिंग कर रही है. यह संख्या 2025 में भर्ती किए गए लगभग 20,000 फ्रेशर्स से करीब 20 फीसदी ज्यादा है. वारियर ने बताया कि कंपनी के लगभग 46,000 कर्मचारी एडवांस AI प्लेटफॉर्म का कम से कम एक सर्टिफिकेशन पूरा कर चुके हैं, वहीं 74,000 कर्मचारी ट्रेनिंग ले रहे हैं.

फेशर्स को क्या सलाह दे रही है कंपनी?

वारियर का कहना है कि आने वाले समय में कंपनियों को ऐसे कर्मचारी की जरूरत होगी, जिन्हें AI की समझ हो साथ ही एआई से, बातचीत करने और समस्याओं का हल निकालने की क्षमता भी हो. उन्होंने कॉलेजों को भी सलाह दी कि वे अपने कोर्स को इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से अपडेट करें.

ये भी पढ़ेंः नया फोन खरीदना होगा महंगा! Samsung और Xiaomi ने बढ़ाए दाम, अब इतने हजार रुपये महंगे मिलेंगे ये पॉपुलर मॉडल्स

ये भी पढ़ेंः हम शायद मर जाएंगे SpaceX में नौकरी देने से पहले Elon Musk ने इंजीनियर्स को दी थी चेतावनी

Related Articles

Back to top button