शिक्षा

दिल्ली में फिर खुलेगी TGT भर्ती आवेदन विंडो, महिलाओं को आयु सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी

DSSSB TGT Bharti 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) भर्ती 2025 को लेकर बड़ा अपडेट है. TGT भर्ती 2025 के लिए फिर से आवेदन करने का मौका मिलेगा. मसलन, जो कैंडिडेट्स अभी तक TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं कर सके है, उन्हें दोबारा करने का मौका मिलेगा. विशेष ये है कि इस बार वह कैंडिडेट्स भी TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे, जो आयु सीमा के नियमों में बदलाव की वजह से आवेदन नहीं कर सकेंगे. असल में TGT भर्ती 2025 में महिला और पुरुष कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया गया है.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि DSSSB ने कितने पदों पर भर्ती के लिए TGT भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी किया था. जानेंगे कि आयु सीमा का पुराना नियम क्या था और नया नियम क्या होगा.

5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, अधिकतम 30 थी उम्र

DSSSB ने TGT भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 06/2025 जारी किया था. इस विज्ञापन में DSSSB ने TGT के कुल 5,329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. DSSSB ने ये विज्ञापन आयु सीमा के नियमों में बदलाव के बाद जारी किया था, जिसमें TGT भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल निर्धारित की गई थी.

TGT भर्ती में आयु सीमा का नियम बदला, महिलाओं को 10 साल की छूट

DSSSB TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है, लेकिन इसके बाद भी शिक्षा निदेशालय ने TGT भर्ती 2025 आयु सीमा में एकमुश्त छूट देने का फैसला लिया है. इसके साथ ही DSSSB को TGT भर्ती 2025 के लिए फिर से आवेदन विंडो खोलने का अनुरोध किया है. इसी कड़ी में TGT भर्ती 2025 के लिए महिला कैंडिडेट्स को आयु सीमा में 10 साल और पुरुष कैंडिडेट्स को 2 साल की छूट देने का फैसला लिया गया है. अब TGT भर्ती 2025 के लिए 40 साल तक की महिला कैंडिडेट्स और 32 साल के पुरुष कैंडिडेट्स आवेदन कर सकेंगे.

गृह मंत्रालय ने भी दी थी सलाह

TGT भर्ती 2025 में आयु सीमा में एकमुश्त छूट संबंधी प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने बीते दिनों मंजूरी दी है. इससे पूर्व गृह मंत्रालय ने भी दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को प्रस्ताव की मंजूरी मिलने की जानकारी दी थी. साथ ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा KVS और NVS की तरफ करने की सिफारिश की थी.

Related Articles

Back to top button