अजब-गजब

बस-ऑटो छोड़िए…ये बच्चा लामा पर बैठकर जाता है स्कूल, कुत्ता है इसका बॉडीगार्ड! VIDEO ने लूट लिया दिल

आपने बच्चों को स्कूल जाते तो बहुत देखा होगा. कोई बस से जाता है, कोई साइकिल से, कोई मम्मी-पापा के साथ बाइक से जाता है. लेकिन क्या आपने किसी बच्चे को लामा पर बैठकर स्कूल जाते देखा है? इक्वाडोर में एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

लामा पर सवार होकर स्कूल

वीडियो में एक छोटा बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहने, पीठ पर बैग टांगे, लामा पर बैठकर स्कूल जा रहा है. पहाड़ों के बीच से गुजरती सड़क पर वो आराम से अपने लामा पर बैठा है, जैसे हम लोग बस में बैठकर जाते हैं. ये जानवर दक्षिण अमेरिका के पहाड़ी इलाकों जैसे जैसे पेरू, बोलीविया, चिली और अर्जेंटीना पाया जाता है.

पीछे-पीछे चलता है वफादार दोस्त

इस वीडियो की सबसे प्यारी चीज है बच्चे का कुत्ता. बच्चा आगे-आगे लामा पर जा रहा है और उसका वफादार कुत्ता पीछे-पीछे दौड़ता हुआ चल रहा है. जैसे वो अपने मालिक को स्कूल तक छोड़ने जा रहा हो. दोनों की दोस्ती देखकर लोग दिल हार गए.

लोगों ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा, इस दौरान हम लोग मेट्रो के लिए भागते हैं. दूसरे ने लिखा, ये है असली स्कूल बस. तीसरे ने लिखा, कुत्ते की वफादारी देखकर दिल भर आया.

क्यों हो रहा है वायरल?

इक्वाडोर के पहाड़ी इलाकों में कई बच्चों के लिए स्कूल जाना आसान नहीं होता. वहां बस या गाड़ी हर जगह नहीं पहुंच पाती. इसलिए कई बच्चे अपने जानवरों पर बैठकर ही स्कूल जाते हैं. यही सादगी इस वीडियो को इतना खास बना रही है.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Related Articles

Back to top button