मनोरंजन

Box Office: रामायण-OM चैप्टर 1 के तूफान के बीच 4 दिन में 35 करोड़ कमा ले गई ENE रिपीट फिल्म, विदेश में भी दिखा जलवा

ENE Repeat Box Office Day 4: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं. साल 2026 में ही साउथ की छोटे बजट की फिल्मों ने बड़ा कमाल कर के दिखाया है. इस लिस्ट में अब नया नाम ENE रिपीट फिल्म का जुड़ गया है. इस फिल्म ने रिलीज के 4 दिन में काफी अच्छी कमाई की है और एक्सटेंडेड वीकेंड का पूरा फायदा उठाया है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. रामायण और ओम चैप्टर 1 जैसी मूवीज की रिलीज के बीच ENE रिपीट ने अपनी कमाई से चौंका दिया है.

बिना बड़े स्टार और कम बजट में भी इस फिल्म ने बहुत शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानतें हैं कि इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बीच ये साउथ मूवी कितना कलेक्शन करने में सफल रही है और पहले वीकेंड में अपने बजट का कितना रिकवर कर लिया है.

ENE रिपीट फिल्म ने कितने कमाए?

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो ENE रिपीट फिल्म ने रविवार को नेट कलेक्शन के मामले में 4.60 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 5.35 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म ने विदेश से 2 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसे अगर मिला लिया जाए तो इस फिल्म ने 4 दिन में नेट कलेक्शन के मामले में 18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ इसने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 20.95 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का टोटल ओवरसीज कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये का हुआ है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो फिल्म का 4 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 35.45 करोड़ रुपये का रहा है.

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan Sunday Darshan: ताजा धमकी के बाद बदला जलसा का नजारा! बिना बुलेटप्रूफ ग्लास के आए बिग बी, पर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

कितना है ENE रिपीट का बजट?

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये के आसपास का बताया जा रहा है. इसके मुकाबले फिल्म ने 35 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. ये फिल्म काफी अच्छा कर रही है. आने वाले समय में भी ENE रिपीट फिल्म से शानदार कलेक्शन की उम्मीद है. एक्सटेंडेड वीकेंड का इस फिल्म ने पूरा फायदा उठाया है. पैन वर्ल्ड फिल्म रामायण और साउथ की बड़े बजट की फिल्म ओम चैप्टर 1 के सामने ये कलेक्शन कर ले जाना आसान नहीं. इस फिल्म का निर्देशन थारुन भास्कर धास्यम ने किया है. वहीं फिल्म में विश्वक सेन, अभिनव गोमातम, श्रीनाथ मगंती और अनीषा एम्ब्रोस नजर आई हैं.

Related Articles

Back to top button