उत्तर प्रदेश

10 हजार से भी कम में आया दमदार फोन! 5,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट, इस दिन से शुरू होगी सेल

स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों कीमतों में खूब तेजी देखने को मिल रही है. ज्यादातर कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन के दाम बढ़ा दिए हैं. ऐसे में कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के लिए HMD ने नया ऑप्शन पेश कर दिया है. HMD Rise ने अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 10,000 से भी कम है. कंपनी ने इसे कम कीमत में 4G कनेक्टिविटी और हर दिन इस्तेमाल होने वाले फीचर्स के साथ मार्केट में लाया है. HMD Rise के इस फोन में 5000mAh लंबी बैटरी मिलती है. वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला AI फीचर भी मिलता है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की डिटेल्स…

HMD Rise की कीमत और सेल

HMD Rise को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 9,999 रुपये है. लेकिन यह कीमत सिर्फ सेल के पहले दिन के लिए स्पेशल लॉन्च प्राइस के रूप में रखी गई है. इसके बाद फोन की कीमत में बदलाव हो सकता है. इस स्मार्टफोन की सेल अगले महीने की 2 तारीख से शुरू होगी. आप इसे 2 दिसंबर से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन को 3 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ये कलर हैं- Emerald Gold, Indigo Silver और Midnight Gold.

HMD Rise के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

HMD Rise में कंपनी ने 6.51 इंच का डिस्प्ले दिया है. साथ ही इसमें सेल्फी कैमरे के लिए ऊपर की तरफ वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच भी दिया गया है. फोन का डिजाइन ड्यूल टोन फिनिश के साथ तैयार की गई है, जो इसे नार्मल बजट स्मार्टफोन से थोड़ा अलग लुक देता है. बात करें परफॉर्मेंस की तो इसके लिए इस फोन में Unisoc 9863A चिपसेट लगाया गया है. साथ ही 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है. अगर फोन की स्टोरेज कम पड़ती है तो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसे आप 128GB तक बढ़ाया सकते हैं.

HMD Rise में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. बात करें इस फोन की बैटरी तो यह आपको काफी दमदार मिलने वाली है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने बॉक्स में चार्जर भी दिया है. लेकिन HMD ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि फोन कितनी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है या नहीं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.

22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है AI

HMD Rise में Indus by Sarvam AI प्लेटफॉर्म का सपोर्ट मिल जाता है. इसकी सहायता से यूजर्स 22 भारतीय भाषाओं में AI सुविधाओं का प्रयोग कर सकेंगे. इसके साथ ही फोन में सरकार के Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस मिलेगा. बात करें सॉफ्टवेयर की तो यह स्मार्टफोन Android 16 Go पर काम करता है. कंपनी ने इसके लिए दो साल तक हर तीन महीने में सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.

ये भी पढ़ेंः विदेश में अब नहीं लेना पड़ेगा नया सिम! सीधे WhatsApp से मिलेगा eSIM डेटा प्लान, जानें क्या है अपकमिंग फीचर

ये भी पढ़ेंः FIFA की वेबसाइट पर बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाया 12GB से ज्यादा सीक्रेट डेटा; मची खलबली

Related Articles

Back to top button