मनोरंजन

शाहरुख खान की King के ट्रेलर रिलीज के पहले की प्लानिंग है तगड़ी, आएंगे फिल्म के 14-15 पोस्टर्स!

Shah Rukh Khan King Film Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने 3 दशक के करियर में खुद के दम पर ऐसा मुकाम बनाया है जिसे सिर्फ सिर ऊपर उठाकर देखा जा सकता है. शाहरुख खान आज देश के सबसे कामियाब एक्टर हैं. जब बॉलीवुड की नैया मझधार में थी और साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार रही थीं उस 2023 में शाहरुख खान बैक टू बैक 3 सुपरहिट फिल्में लेकर आते हैं. इनमें से उनकी दो फिल्में 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में भी सफल रहती हैं.

इसके बाद से एक्टर की कोई भी फिल्म नहीं आई थी. अब एक्टर की फिल्म किंग सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. 3 साल बाद बॉलीवुड के किंग, सिनेमाघरों में किंग फिल्म से ही वापसी कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले इसके प्रमोशन्स को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

हर किरदार का पोस्टर होगा रिवील

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म किंग सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. हाल ही में इस बात की अनाउंसमेंट हुई है कि फिल्म का ट्रेलर इसकी रिलीज के 10 दिन पहले यानी 14 दिसंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर अब एक और बड़ी डिटेल सामने आई है. जल्द ही फिल्म के हर किरदार के 12-14 पोस्टर्स रिवील किए जाएंगे. इसके अलावा शाहरुख खान के फिल्म की कास्ट के साथ भी कुछ अट्रैक्टिव पोस्टर्स जारी किए जाएंगे. ये अपने आप में ही साफ संकेत है कि ट्रेलर से पहले ही इस फिल्म को लेकर फैंस को इसकी डिटेलिंग पर बड़ा क्लू मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- 10 साल पहले अपना घर आलिया भट्ट को बेच चुके हैं अनुपम खेर, 550 फिल्में करने के बाद भी किराए के मकान में रहते हैं एक्टर

मल्टीस्टारर मूवी है किंग

किंग की बात करें तो ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है. इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में होंगे. वहीं इसके जरिए ही उनकी बेटी सुहाना खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत और रानी मुखर्जी जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी. इसके अलावा इस फिल्म में कई सारे स्टार्स का सरप्राइजिंग कैमियो भी होने जा रहा है.

Related Articles

Back to top button