शेर के पीछे बाइक दौड़ाई तो मच गया बवाल! वीडियो वायरल होते ही 3 वन कर्मचारियों की गई नौकरी!

गुजरात के गिर नेशनल पार्क से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. यह वीडियो उन लोगों का है, जिनका काम ही जंगल और जानवरों की रक्षा करना था, लेकिन उन्होंने ही नियम तोड़ दिए.
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि शाम के समय कच्ची सड़क पर एक एशियाई शेर चल रहा है. तभी पीछे से दो-तीन बाइक आ जाती हैं. बाइक पर वन विभाग के कर्मचारी सवार हैं. वे शेर के बिल्कुल पीछे-पीछे बाइक दौड़ा रहे हैं. शोर मचा रहे हैं और शेर को डरा रहे हैं.
शेर पहले तो सड़क पर चलता रहता है, फिर डरकर झाड़ियों की तरफ भाग जाता है. लेकिन बाइक वाले फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ते. धूल उड़ रही है और शेर जान बचाकर भाग रहा है. यह पूरा वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.
वीडियो वायरल होते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. जांच हुई और पता चला कि शेर का पीछा करने वाले वन विभाग के ही कर्मचारी थे. यह वन्यजीव संरक्षण नियमों का सीधा उल्लंघन था. शेर जैसे दुर्लभ जानवर को इस तरह परेशान करना कानूनन अपराध है.
इसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की. तीनों वन कर्मचारियों को ड्यूटी से हटा दिया गया. उन्हें रिलीव कर दिया गया. विभाग ने साफ कहा कि जंगल की रक्षा करने वाले ही अगर ऐसा करेंगे तो जानवर कैसे सुरक्षित रहेंगे.
गिर दुनिया में एशियाई शेरों का इकलौता घर है. यहां हर साल लाखों लोग शेर देखने आते हैं. ऐसे में कर्मचारियों का यह व्यवहार पूरे देश की छवि खराब करता है.अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या सिर्फ ड्यूटी से हटाना काफी है या और सख्त सजा होनी चाहिए.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




