‘जिंदगी में पहली बार…’ दिवाली पर ट्रक ड्राइवर को मिला ऐसा सरप्राइज, आप भी हो जाएंगे भावुक!

दिवाली पर सबको गिफ्ट मिलते हैं, लेकिन किसी-किसी को गिफ्ट के साथ इज्जत भी मिल जाती है. ऐसा ही हुआ ट्रक ड्राइवर सुरेश मौर्य के साथ. सुरेश पिछले 11 साल से एक ही मालिक के पास ट्रक चला रहे हैं. 11 साल से वो दिन-रात हाईवे पर ट्रक चला रहे हैं और घर से दूर रह रहे हैं. लेकिन इस दिवाली मालिक ने उन्हें ऐसा सरप्राइज दिया कि वो खुशी से फूले नहीं समाए.
क्या-क्या मिला गिफ्ट में?
वीडियो में सुरेश एक-एक करके अपना गिफ्ट खोलकर दिखा रहे हैं. पहले वो नई चेक वाली शर्ट और जींस निकालते हैं. फिर मिल्टन का टिफिन बॉक्स सेट दिखाते हैं. उसके बाद मिल्टन का थर्मस फ्लास्क निकालते हैं. फिर 1 किलो काजू कतली की डिब्बी दिखाते हैं और सबसे आखिर में अपनी शर्ट की जेब से 1000 रुपए कैश वाला लिफाफा निकालते हैं. गिफ्ट की कीमत भले ही ज्यादा न हो, पर सुरेश के लिए ये किसी खजाने से कम नहीं था.
वो एक लाइन जिसने सबको रुला दिया
गिफ्ट खोलते-खोलते सुरेश बार-बार एक ही बात कह रहे थे कि जीवन में पहली बार गिफ्ट मिला है हमको. बस यही एक लाइन लोगों के दिल को छू गई. वीडियो में वो टिफिन बॉक्स को बच्चों की तरह खोलकर दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि वीडियो लंबी हो जाएगी इसलिए सब कुछ नहीं दिखा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
वीडियो वायरल होते ही लोग इमोशनल हो गए. एक यूजर ने कमेंट किया, जब उन्होंने कहा जीवन में पहली बार गिफ्ट मिला है, मैं रो पड़ा. कई लोगों ने सुरेश के मालिक की तारीफ की कि 11 साल की वफादारी को उसने ऐसे याद रखा. तो कई लोगों ने कहा, असली दिवाली तो यही है, किसी को महसूस कराना कि वो भी खास है. एक अन्य यूजर ने लिखा, सच यही है कि दिवाली पटाखों से नहीं, किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने से होती है.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




