मेकअप का ऐसा कमाल! लड़की ने खुद को बना लिया अनिल कपूर, ट्रांसफॉर्मेशन देख चकरा जाएगा सिर

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. आए दिन कोई न कोई टैलेंटेड क्रिएटर इंटरनेट पर तहलका मचा देता है, लेकिन इस बार एक डिजिटल क्रिएटर ने मेकअप से जो कर दिखाया है, उसने सबको हैरान कर दिया है.
हम बात कर रहे हैं मेकअप आर्टिस्ट झिलिक प्रमाणिक की. झिलिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @jhilik_pramanik पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मेकअप और ब्रश के जादू से खुद को बिल्कुल अनिल कपूर जैसा बना लिया है. वीडियो में उनका ट्रांसफॉर्मेशन इतना परफेक्ट है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाए कि यह असली अनिल कपूर हैं या कोई और.
इंटरनेट पर मचा तहलका, मिले लाखों व्यूज
झिलिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है. इसे अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स लिख रहे हैं कि मेकअप और आर्ट का ऐसा हुनर शायद ही कभी देखा हो. कई लोगों का तो यह भी कहना है कि इस वीडियो को देखकर असली और नकली में फर्क करना नामुमकिन सा लगता है. हालांकि, कई यूजर्स का कहना है कि ये AI का कमाल है.
पहले भी इन दिग्गजों का रूप धर चुकी हैं झिलिक
झिलिक प्रमाणिक पहले भी अपने कमाल के ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं. उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर नजर डालें तो वो मेकअप के जरिए कई बड़ी हस्तियों का रूप ले चुकी हैं. इसमें क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या हैं. वहीं फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का भी रूप उन्होंने धरा है. इसके अलावा फिल्मी सितारों में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन का लुक भी वो अपना चुकी हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.




