अजब-गजब

न कोई भव्य मंडप, न कोई दिखावा; 10000 गायों के बीच फेरे लेगा यह कपल! वजह जीत लेगी आपका दिल

आजकल जहां शादियों का मतलब ही लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करना, बड़े-बड़े मैरिज गार्डन बुक करना और डिजाइनर कपड़ों की नुमाइश करना बन गया है, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा. न कोई भारी-भरकम टेंट, न कोई शोबाजी…एक यूट्यूबर ने अपनी शादी के लिए एक ऐसा रास्ता चुना जो इन दिनों पूरी लाइमलाइट चुरा रहा है. कपल किसी फाइव-स्टार होटल या रिसॉर्ट में नहीं, बल्कि पूरे 10,000 गायों के बीच गौशाला में सात फेरे लेने जा रहा है. आइए जानते हैं इस अनोखे फैसले के पीछे की पूरी कहानी.

यूट्यूबर निधि राठौड़ और उनके मंगेतर का अनोखा फैसला

सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मशहूर यूट्यूबर निधि राठौड़ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वो यूट्यूब पर ‘RAMPYARI & Pariwar’ चैनल चलाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत किसी बड़े-आलीशान मंडप में नहीं, बल्कि गौमाता के सामने करेंगी.

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Rathode (@ram_pyarii__)

10,000 गायों के बीच लेंगे फेरे

निधि ने बताया कि उनकी शादी के फेरे किसी महंगे मैरिज हॉल में नहीं, बल्कि 10,000 गायों के बीच गौशाला में संपन्न होंगे. इस अनोखे फैसले ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग इस कपल की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

शादी के लिए गौशाला ही क्यों चुनी?

हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है. इसके लिए लोग बड़ी एंट्री और अच्छी सजावट की प्लानिंग करते हैं. लेकिन इस कपल की सोच सबसे अलग थी. निधि ने अपने वीडियो में कहा, शादी में सबको अच्छी सजावट और ग्रैंड एंट्री चाहिए होती है, लेकिन फेरों की पवित्रता के बारे में कोई नहीं सोचता.

इस खास फैसले के पीछे कुछ वजहें हैं. दरअसल, इस कपल की शादी यहीं तय हुई थी और उनका प्री-वेडिंग शूट भी इसी गौशाला में हुआ था. ये शादी संतों की मौजूदगी और उनके आशीर्वाद से होगी. कपल का मानना है कि 10,000 गौमाताओं के आशीर्वाद से नई जिंदगी शुरू करना ही उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य है.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Nidhi Rathode (@ram_pyarii__)

फेरे गौशाला में, तो दावत कहां होगी?

अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि अगर फेरे गौशाला में होंगे, तो मेहमानों की दावत और बाकी रस्में कहां होंगी? इस पर निधि ने बताया कि परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए सिर्फ मुख्य फेरे दिन में गौशाला में रखे गए हैं, ताकि पूरी पवित्रता बनी रहे. वहीं शादी की बाकी रस्में और रात का रिसेप्शन पास के ही एक गार्डन में होगा.

Related Articles

Back to top button