मनोरंजन

हनी सिंह-बादशाह नहीं, 34 साल पहले आया था देश का पहला रैपर, सरकारी नौकरी छोड़ सिंगिंग में बनाया करियर

इसके बाद से तो मानों अगर बॉलीवुड फिल्म की प्लेलिस्ट में रैप सॉन्ग ना हो तो प्लेलिस्ट ही अधूरी लगती है. आज के यूथ रैपर्स के तौर पर बादशाह, हनी सिंह या डिवाइन को जानते हैं. लेकिन भारतीय कल्चर में रैप की शुरुआत 3 दशक से भी पहले हो गई थी.साल 1992 में बाबा सहगल भारत के पहले वेल नोन रैपर के तौर पर सामने आए थे और उनका एल्बम ठंडा ठंडा पानी रिलीज हुआ था. इस रैप को काफी पसंद किया गया था और इसकी रिकॉर्ड कॉपीज बिकी थीं. बाबा सहगल को ही भारत में रैप का ट्रेंड लाने के लिए जाना जाता है.बाबा सहगल के रैपर बनने की कहानी भी अलग है. उन्होंने अच्छी-खासी सरकारी नौकरी छोड़कर सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था. वे पहले बिजली विभाग में इंस्पेक्टर के तौर पर काम करते थे. वहीं बचपन से ही उन्हें सिंगिंग का शौक था और वे किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन थे. एक दिन उन्होंने अपनी बोरिंग जॉब को छोड़ अपने पैशन को चुनने का मन बनाया और बाकी तो इतिहास गवाह है.बाबा सहगल के करियर की ओर रुख करें तो उन्होंने ठंडा ठंडा पानी, मैं भी मैडोना, अलीबाबा, मिस 420, डबल गड़बड़ और तोरा तोरा जैसे एल्बम निकाले. उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग भी की. इसके अलावा साउथ फिल्मों में भी वे कुछ चार्टबस्टर गाने दे चुके हैं. बाबा सहगल 61 साल के हो गए हैं और वे अभी भी एक्टिव हैं.

Related Articles

Back to top button