उत्तर प्रदेश

iPhone 18 Pro Max या Vivo-Oppo के नए फ्लैगशिप, 2 लाख रुपये खर्च करने से पहले जान लें कौन है बेहतर?

आज के समय में प्रीमियम स्मार्टफोन का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास भी कई दमदार ऑप्शन मौजूद हैं. प्रीमियम सेगमेंट में Apple के iPhone 18 Pro Max के बाद Vivo ने भी अपनी X500 सीरीज के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में मुकाबला तेज कर दिया है. वहीं Oppo Find X10 Pro Max भी अपने पॉवरफुल कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ इस रेस में शामिल हो गया है. तीनों ही फोन में दमदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिलने का दावा किया है. लेकिन इनकी कीमत और फीचर्स में बड़ा अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि लगभग 2 लाख रुपये तक खर्च करने पर कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर होगा? आइए तीनों फोन की खासियतों को जानते हैं.

डिस्प्ले में किसका पलड़ा भारी?

Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की OLED स्क्रीन कंपनी ने दिया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है. बात करें Oppo Find X10 Pro Max की तो इस फोन में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है.

कैमरे के मामले में कौन आगे?

प्रीमियम सेगमेंट में फोन के साथ ही लोग कैमरा भी अच्छा चाहते हैं. इसके लिए Vivo X500 Pro Max में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो लेंस कंपनी ने दिया है. सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.

iPhone 18 Pro Max में 48MP के तीन रियर कैमरे मिलते हैं. इनमें मेन, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं. वहीं फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है. दूसरी ओर Oppo Find X10 Pro Max में 200MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं . इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल है.

प्रोसेसर और बैटरी में किसकी ताकत ज्यादा?

Vivo X500 Pro Max में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलता है. इसमें 7,800mAh की बैटरी दी गई है. iPhone 18 Pro Max में Apple का A20 Pro चिपसेट और 5,391mAh की बैटरी कंपनी ने दिया है. Oppo Find X10 Pro Max में भी Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर कंपनी ने दिया है, इसकी बैटरी बड़ी है, जो 8,000mAh की है.

भारत में कितनी है कीमत?

बात करें कीमत की तो Vivo X500 Pro Max के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये है. इसका 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 1,79,999 रुपये में आता है. वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है, इसका टॉप वेरिएएंट 2 लाख प्लस है. Oppo Find X10 Pro Max की कीमत 1,99,999 रुपये रखी है.

रैम, स्टोरेज और मजबूती

Vivo फोन में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का कस्टमर्स को ऑप्शन मिलता है. iPhone 18 Pro Max में 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज के ऑप्शन हैं. Oppo के फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है.

पानी और धूल से बचाने के लिए Vivo X500 Pro Max में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. iPhone 18 Pro Max में IP68 रेटिंग मिलती है. कुल मिलाकर बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन चाहिए तो Vivo और Oppo के ऑप्शन देख सकते हैं. वहीं Apple के इकोसिस्टम और iPhone एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देने वालों के लिए iPhone 18 Pro Max एक ऑप्शन है.

यह भी पढ़ेंः फोन से ऐप तो कर दिया Uninstall, लेकिन क्या डिलीट हुआ आपका डेटा? ये फर्क जरूर समझ लें

यह भी पढ़ेंः बदल जाएगा रात के आसमान का नजारा? एलन मस्क भेजेंगे 10 लाख AI सैटेलाइट, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

Related Articles

Back to top button