शिक्षा

NEET SS 2026: फोटो, सिग्नेचर और थंब इम्प्रेशन सुधारने का मौका, 2 दिसंबर तक करें बदलाव

NBEMS ने नीट एसएस 2026 के आवेदन में फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान सुधारने का मौका दिया है. यह सुविधा 28 नवंबर से शुरू हो गई है. संबंधित उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 तक अपनी गलतियों को ठीक कर सकते हैं. हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्हें इमेज में गड़बड़ी होने के संबंध में बोर्ड की ओर से सूचना दी गई है.

बोर्ड ने संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल और आवेदन खाते के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को सुधार का विकल्प मिलेगा, जिन्हें NBEMS की ओर से इस संबंध में सूचना मिली है.

इन तीन चीजों में कर सकेंगे बदलाव

  • फोटो: अगर पहले अपलोड की गई तस्वीर साफ नहीं है या बोर्ड के निर्धारित नियमों के अनुसार नहीं है तो नई फोटो अपलोड कर सकते हैं.
  • सिग्नेचर: हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं होने या निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने पर उसे दोबारा अपलोड किया जा सकता है.
  • अंगूठे का निशान: अगर थंब इम्प्रेशन सही तरीके से अपलोड नहीं किया गया है, तो उसमें भी सुधार किया जा सकता है.

कैसे करें आवेदन में सुधार?

नीट एसएस 2026 के आवेदन में फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान को सुधारने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • 1.NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • 2. NEET SS 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. अपने रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • 4. आवेदन खाते में इमेज स्क्रूटनी से संबंधित सेक्शन खोलें.
  • 5. यहां देखें कि किस इमेज में सुधार करने के लिए कहा गया है.
  • 6. संबंधित फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान दोबारा अपलोड करें.
  • 7. अपलोड की गई इमेज को अच्छी तरह जांचने के बाद बदलाव सेव कर दें.

11 और 12 दिसंबर को होगी परीक्षा

NEET SS 2026 परीक्षा 11 और 12 दिसंबर को होगी. रिजल्ट 12 जनवरी 2027 तक घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार अपडेट के लिए NBEMS की वेबसाइट चेक करते रहें.

Related Articles

Back to top button