JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए 7 लाख से ज्यादा ने पूरा किया रजिस्ट्रेशन, 22 नवंबर है लास्ट डेट

JEE Main 2027: ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JEE) Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है. इसी कड़ी में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 नवंबर 2026 तक हुए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की डिटेल्स साझा की है. NTA की तरफ से साझा किए अपडेट तक 16 नवंबर तक जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए 9,05144 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है. इसमें से 7,04316 कैंडिडेट्स ने फीस जमा कराते हुएरजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लिया है. NTA ने जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी है. जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन के लिए बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है.
आइए, विस्तार से जानते हैं कि जेईई मेन 2027 जनवरी सेशन को लेकर NTA का लेटेस्ट अपडेट क्या है. जानेंगे कि जेईई मेन मेन 2027 जनवरी सेशन का आयोजन कब से कब तक होना है. साथ ही जानेंगे कि कब तक लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं.
NTA ने रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने की दी सलाह
NTA ने जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर 16 नवंबर को लेटेस्ट अपडेट जारी किया है. NTA ने रजिस्ट्रेशन के लिए 7 दिन बचे होने की सूचना देते हुए कैंडिडेट्स से जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने को कहा है. NTA ने कहा है कि कैंडिडेट्स को पहले चरण में अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं. दूसरे चरण में अपना विवरण भरना है और तीसरे चरण में फीस का भुगतान करना है. तो वहीं चौथे चरण में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना है. NTA ने कहा है कि अभी तक 7 लाख से अधिक कैंडिडेट्स कन्फर्मेशन पेज डानलोड कर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर चुके हैं.
Hey future engineers! Are you excited for your JEE (Main) 2027 Session-1 journey? Let’s complete your registration one simple step at a time: 1.Upload your documents 2.Fill in your details 3.Complete the fee payment https://t.co/byyRA5XIL9 your confirmation page You’re in great company! Over 7,04,316 friends have already finished their process. Complete yours by Nov 22, 2026. You’ve got this! Visit – https://t.co/tmqRWzsZnE. नमस्ते भावी इंजीनियर्स! क्या आप अपनी JEE (Main) 2027 सत्र-1 की यात्रा के लिए उत्साहित हैं? आइए आपका पंजीकरण एक-एक आसान कदम में पूरा करें: 1.अपने दस्तावेज़ अपलोड करें 2.अपना विवरण भरें 3.शुल्क का भुगतान करें 4.पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें आपके 7,04,316+ दोस्तों ने पहले ही अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। 22 नवंबर, 2026 तक अपना पंजीकरण पूरा करें। https://t.co/tmqRWzsZnE पर जाएं। #JEEMain2027 #NTA #JEE2027 #JEEMain #NTAExams
— National Testing Agency (@NTA_Exams) November 16, 2026
जेईई मेन 2027 सेशन 1 शेड्यूल
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तारीख: 22 नवंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन: 23 से 26 नवंबर 2026
आवेदन में करेक्शन का मौका: 27 से 29 नवंबर 2026
पहले सेशन की परीक्षा: 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027
सिटी इंटिमेशन स्लिप: 30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड: 13 जनवरी 2027
कितनी भाषाओं में होगी परीक्षा?
जेईई मेन 2027 के पहले सत्र की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी.
अब 20 जनवरी से जेईई मेन सेशन 1
NTA की तरफ से जारी संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक जेईई मेन 2027 सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 20 जनवरी से होगा. पूर्व में जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक जेईई मेन 2027 सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 22 से 24 जनवरी, 28 से 30 जनवरी 2027 को प्रस्तावित था, जबकि 31 जनवरी रिजर्व डे रखा गया था. NTA की तरफ जारी संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक जेईई मेन 2027 सेशन 1 का आयोजन 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा




