Ramayana X Review: ये अलग लेवल का सिनेमा है, मास्टरपीस… जनता को कैसी लगी रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’?

Ramayana X Review: रणबीर कपूर की वापसी हो गई है और अबतक यह कमबैक काफी सॉलिड लग रहा है. क्योंकि सोशल मीडिया रिएक्शन सामने आने लग गए हैं और फिलहाल ‘रामायण’ के लिए सबकुछ ऑन प्वाइंट जाता हुआ दिख रहा है. जी हां, 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘रामायण’ को देखकर हर कोई खुश हो गया है. ट्रेलर और टीजर आने के बाद फिल्म को जितनी ट्रोलिंग मिली थी, अब VFX हो या कहानी हर चीज की जमकर तारीफ की जा रही है. पहला शो देखकर निकले लोगों को रणबीर कपूर और यश की रामायण कैसी लगी है, जान लीजिए.
रणबीर कपूर और यश की रामायण अब आ चुकी है. पर पहले इसका LA में प्रीमियर हुआ था, जहां से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था. अब फाइनली देशभर में रिलीज होने के बाद लोग खुश हो गए हैं. एक यूजर ने फिल्म का X (पहले ट्विटर) पर रिव्यू दिया है. उन्होंने लिखा कि- ”रामायण देखी, एक शानदार एक्सपीरियंस. हर 15 मिनट में रोंगटे खड़े हो जाते हैं. बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक, शानदार सीक्वेंस, और रावण का देवलोक पर कब्जा करने वाला हिस्सा तो एकदम अलग ही लेवल का है.”
लोगों को कैसी लगी ‘रामायण’
फिल्म ‘रामायण’ के आते ही शुरुआत रुझान भी आने लग गए हैं. जी हां, X पर एक यूजर लिखता है- ”यह एक मैजिकल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस था. हर एक सेकंड बेहतरीन है, द विजुअल, द CGI, द सिनेमैटोग्राफी, द परफॉर्मेंस और सबकुछ. मैं अब भी इस फिल्म से बाहर नहीं निकल पाया हूं.” तो दूसरे यूजर ने लिखा- ”यह सिर्फ एक फिल्म देखने का एक्सपीरियंस नहीं है, यह सिनेमा का एक बिल्कुल अलग ही लेवल का है.इसे किसी स्क्रीन पर देखने की बात भूल जाइए, यह तो सिनेमा को बिल्कुल ‘अंदर’ से महसूस करने जैसा है.” तो वहीं, यश की भी काफी तारीफ की जा रही है. एक यूजर लिखता है- ”रावण के किरदार में यश दुनिया भर में लोगों का दिल जीत रहे हैं और उन्हें जबरदस्त तारीफ मिल रही है.”
Underestimated Ranbir but his presence
perfect role for lord Rama
@TheNameIsYash BOSS generational performance
Even Sai Pallavi & Ravi Dubey performance was lit
If sunny Deol fits for lord hanuman role then it will be treat in part 2
#Ramayana
— Uhtred Yash (@uthreadYash) November 5, 2026
#Ramayana REVIEW:
Breathtaking visuals, monumental scale, and powerful emotions. Yet some moments feel stretched, and the pacing could be tighter.
Nitesh Tiwari delivers a grand cinematic experience with flaws, but the impact is epic!
A spectacle worth witnessing!
https://t.co/mIUOSjzKe3
— The SRK Era (@JitendraOnX_) November 5, 2026
Completed 2nd half #Ramayana
Visuals are extraordinary!!
Yash as Ravana was too good
Frankly I liked the 2nd half the way the screenplay showed!
Jai Shri Ram
Verdict: Must watch in Theatres in 3D
3-3.25/5
Waiting for Part2 – Jai Hanuman!
#RamayanaPart1
#RamayanaReview— Apexfan.MReviews (@AApexfan) November 5, 2026
वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि ”रामायण का दूसरा हिस्सा बहुत ही शानदार हैं.रावण के रोल में यश बहुत बेहतरीन लगे. सच कहूं तो, जिस तरह से स्क्रीनप्ले में दूसरा पार्ट दिखाया गया है, वह मुझे बहुत पसंद आया. इसे सिनेमाघरों में 3D में जरूर देखें.” तो कई लोगों ने पहले पार्ट की भी तारीफ की है. वो लिखते हैं- ”ग्रैंड सीन,दमदार अभिनय, शानदार VFX, रणबीर- शांत और शालीन, यश-जबरदस्त, मास, शानदार और साई पल्लवी- प्रभावी. BGM- कुछ खास नहीं, और बेहतर हो सकता था. कुल मिलाकर, सीन्स के मामले में एक शानदार सिनेमाई एक्सपीरियंस है.”








