UP TET अब 26 व 27 फरवरी 2027 को हाेगा… UPESSC अब साल में दाे बार टीईटी आयोजित करेगा

UP TET Exam Date: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP TET) देने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TET आयोजित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी कड़ी में UPESSC की तरफ से अगला UP TET एग्जाम 26 व 27 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा. UPESSC की तरफ से ये जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी गई है. हाईकोर्ट में शिक्षा मित्रों की याचिका पर सुनवाई के दौरान UPESSC ने बताया कि अगला UP TET 26 व 27 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा.
आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि UPESSC की UP TET को लेकर क्या तैयारियां हैं. जानेंगे कि इससे पूर्व UP TET कब आयोजित किया गया था. शिक्षा मित्रों को लेकर UP TET के सदंर्भ में हुए फैसले के बारे में जानेंगे.
साल में दो बार UP TET कराने की तैयारी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) अब साल में दो बार UP TET आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत हर एकेडमिक वर्ष में जुलाई और जनवरी में TET का आयोजन कराने की योजना है. 26 व 27 फरवरी 2027 को UP TET आयोजित किए जाने के बाद जुलाई 2027 में UP TET आयोजित किया जाएगा. इसके बाद दिसंबर-जनवरी में UP TET आयोजित किया जाएगा. ये जानकारी UPESSC की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी गई है. मसलन, UPESSC अब CTET की तर्ज पर साल में दो बार UP TET का आयाेजन करेगा.
असल में नेशनल काउंसिल ऑफ टीचिंग एजुकेशन (NCTE) ने साल में दाे बार TET आयोजित कराने को लेकर गाइडलाइंस जारी की हुई है. इसका पालन करते हुए UPESSC साल में दो बार TET आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है. यूपी में साल 2011 से अब तक किसी भी साल में दो बार TET आयोजित नहीं हो सकी है.
TGT भर्ती कैंडिडेट्स को 30 जून तक मिला है मौका
यूपी में TGT पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. UPESSC ने TGT भर्ती 2026 में नाॅन TET कैंडिडेट्स को शर्तों के साथ राहत दी है, जिसके तहत नॉन TET कैंडिडेट्स TGT भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते थे, इसके साथ ही वह भर्ती एग्जाम में भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन ऐसे सभी कैंडिडेट्स को 30 जून 2027 तक TET पास करना अनिवार्य होगा. ऐसे में फरवरी में प्रस्तावित UP TET 2027 ऐसे कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है.
शिक्षा मित्रों को TET के 6 मौके
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों को TET पास करने के लिए 6 मौके देने का निर्देश UPESSC को दिया है. ये 6 मौके 31 अगस्त 2026 तक दिए जाने हैं. मसलन, साल 2026, 2027 और 2028 में शिक्षा मित्रों को TET में शामिल होने के 6 मौके दिए जाएंगे.




