मनोरंजन

हर घंटे 4 करोड़ से ज्यादा कमा रही ‘रामायण’, शाम 6 बजे तक 50 करोड़ पार, कन्नड़ में भी पैसों की बारिश

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म हर घंटे 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर रही है. 12 घंटे में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह छा गई.

नितेश तिवारी का डायरेक्शन, तमाम सितारों की परफॉर्मेंस सबकुछ लोगों का दिल जीत रहा है. यही वजह है कि कमाई के आंकड़े भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ‘रामायण’ आज यानी 5 नवंबर को रिलीज हुई है. इसका सबसे पहला शो सुबह 6 बजे के आसपास शुरू हुआ. वहीं शाम 6 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने हाफ सेंचुरी लगा दी. सैकनिल्क की मानें तो शाम 6 बजे तक ‘रामायण’ ने भारत में 54.83 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने सिर्फ 12 घंटे में (6 am-6 pm) इतना कलेक्शन किया है. इस हिसाब से देखें तो हर घंटे ‘रामायण’ भारत में 4.56 करोड़ रुपये कमा रही है.

हिंदी के बाद कन्नड़ से सबसे ज्यादा कलेक्शन

भारत में हिंदी भाषा में तो ‘रामायण‘ अच्छा परफॉर्म कर ही रही है, साथ ही कन्नड़ में भी पैसों की बारिश हो रही है. हिंदी के बाद सबसे ज्यादा कमाई कन्नड़ भाषा से ही हुई है. 54.83 करोड़ ग्रॉस में से नेट कलेक्शन 46.47 करोड़ है, जिसमें से 33.89 करोड़ रुपये फिल्म ने हिंदी से अपने नाम किए हैं और 5.37 करोड़ कन्नड़ से कमाए हैं. फिल्म ने भारत में और किस भाषा से कितनी कमाई की है आप नीचे देख सकते हैं.

‘रामायण’ ने किस भाषा से कितनी कमाई की (भारत डे-1, शाम 6 बजे तक)

  • हिंदी- 33.89 करोड़
  • कन्नड़- 5.37 करोड़
  • तेलुगु- 4.41 करोड़
  • तमिल- 1.82 करोड़
  • मलयालम- 98 लाख

ये भी पढ़ें-

42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान

सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!

‘रामायण’ में कौन-कौन से सितारे दिखे?

‘रामायण’ के पहले दिन के शोज अब भी चल रहे हैं. ऐसे में कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना होता है, इसका फाइनल आंकड़ा 6 नवंबर (मंगलवार) की सुबह सामने आएगा. देखना होगा कि डे-1 का कलेक्शन कहां तक जाता है. रणबीर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे के साथ इस फिल्म में फैसल मलिक, राघव जुयाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय समेत और भी कई सितारे नजर आए हैं. सभी अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे हैं.

Related Articles

Back to top button