धुरंधर 2 ही नहीं, धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस से भी पीछे रह गई ‘रामायण’, इस मामले में मिला 12वां नंबर

Ramayana National Chains Advance Booking: लंबे इंतज़ार के बाद रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ बड़े पर्दे पर आज यानी 5 नवंबर को रिलीज़ हो गई है. रिलीज़ से पहले फिल्म की ओवरऑल एडवांस बुकिंग भी दमदार रही. बावजूद इसके ये सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली बॉलीवुड फिल्म नहीं बन पाई. बॉलीवुड में ओवरऑल एडवांस बुकिंग के मामले में ‘धुरंधर 2’ से पिछड़ने वाली ‘रामायण’ का नेशनल चेन्स में और भी बुरा हाल देखने को मिला. टॉप 2 नेशनल चेंस, पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस में फिल्म के 3.25 लाख टिकट पहले दिन के लिए बुक हुए.
बड़े स्टार्स, धार्मिक कहानी और तगड़े बज़ के बाद भी ये फिल्म नेशनल चेंस में एडवांस बुकिंग के मामले में कई फिल्मों से पीछे रह गई. हालांकि इसकी एक वजह ये भी बताई जा रही है कि ये फिल्म प्री-दिवाली पीरियड में रिलीज़ हुई है. ऐसे में किसी फिल्म के लिए पहले दिन बहुत ज्यादा उत्साह हो, ऐसा देखा नहीं गया है. रामायण देश की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. इसके दोनों पार्ट का बजट 4000 करोड़ बताया गया है. ऐसे में एक फिल्म दो हजार करोड़ में बनी मालूम पड़ती है.
यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Review: राम की सौम्यता, रावण का रौद्र रूपरणबीर कपूर की रामायण सिर्फ फिल्म नहीं, आस्था का जश्न है!
12वें नंबर पर रही ‘रामायण’
नेशनल चेंस में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हासिल करने वाली तमाम फिल्मों की लिस्ट में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ 12वें नंबर पर रही है. धुरंधर और जवान ही नहीं ‘रामायण’ तो स्त्री सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो और आमिर खान की धूम 3 को भी पीछे नहीं छोड़ पाई है.
ये हैं टॉप 12 फिल्में
- धुरंधर 2- 8.75 लाख (प्रीव्यू समेत)
- पठान- 5.45 लाख
- जवान- 5.32 लाख
- स्त्री 2- 4.40 लाख (प्रीव्यू समेत)
- एनिमल- 4.28 लाख
- वॉर- 4.10 लाख
- दृश्यम 3- 4.05 लाख
- चेन्नई एक्सप्रेस- 4.00 लाख (प्रीव्यू समेत)
- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 3.46 लाख
- प्रेम रतन धन पायो- 3.40 लाख
- धूम 3- 3.32 लाख
- रामायण- 3.25 लाख
ओवरऑल एडवांस बुकिंग कितनी रही?
भारत में ‘रामायण‘ की फाइनल एडवांस बुकिंग ब्लॉक सीट के साथ 130.12 करोड़ रुपये रही. सैकनिल्क के मुताबिक इस दौरान फिल्म के 36.37 लाख रुपये के टिकटों की बुकिंग हुई. 5 नवंबर के लिए ब्लॉक सीट के साथ 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के टिकट बुक हुए. बुकिंग का ये आंकड़ा वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये से आगे चला गया है.



