मनोरंजन

‘हनुमान अंश’ के मेकर्स की लगी लॉटरी! एक झटके में हुई 63 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई, किस डील से हुए मालामाल?

Hanuman Ansh Big Deal: इस साल जहां बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़े, तो दूसरी ओर छोटे बजट की फिल्में भी कम नहीं रही. जी हां, इस लिस्ट में ‘हनुमान अंश’ टॉप पर है. जिसे डेढ़ से 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया. पर फिल्म ने साढ़े 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही इसके सीक्वल पर काम चल रहा है. इसी बीच एक बड़ी डील फाइनल हो गई है, जहां से ‘हनुमान अंश’ ने 63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स फाइनली बिक गए हैं, किसने खरीदे हैं, जान लीजिए.

दरअसल ‘हनुमान अंश’ थिएटर्स में 90 दिनों से ज्यादा वक्त तक लगी रही है. अब क्योंकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 8 हफ्ते बाद कोई भी पिक्चर OTT पर आती हैं. लेकिन ‘हनुमान अंश’ काफी वक्त तक थिएटर्स में लगी थी, तो मेकर्स ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई. पर अब फाइनली फिल्म के डिजिटल राइट्स बिक गए हैं.
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, अब ‘हनुमान अंश’ सोनी लिव पर उपलब्ध होगी.

कब सोनी लिव पर आएगी ‘हनुमान अंश’?

हाल ही में मेकर्स ने ‘हनुमान अंश’ के ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट दिया था. यह भक्ति फिल्म 27 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी. और इसके कुछ समय बाद इसे सोनी मैक्स पर भी दिखाया जाएगा. इसी रिपोर्ट से पता लगा कि, फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल राइट्स के लिए मेकर्स को तगड़ी रकम मिली है. जी हां, सोनी ने ‘हनुमान अंश’ के डिजिटल और टेलीविजन राइट्स 63 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. अब क्योंकि फिल्म का बजट लगभग 2 करोड़ रुपये था और इसने पहले ही बॉक्स ऑफिस से 450 करोड़ के आसपास छाप लिए हैं. ऐसे में इस डील के लिए यह एक बहुत बड़ी रकम है.

हालांकि, इस वक्त ‘हनुमान अंश’ कोई छोटी-मोटी फिल्म नहीं है. इस पिक्चर की शुरुआत बेशक स्लो रही थी, लेकिन इसने लोगों को काफी इम्प्रेस किया है. अभी भी दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जिसने इस फिल्म को नहीं देखा है. जबकि कई लोग इसे दोबारा देखना चाहेंगे. इसलिए अब इसके ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स सोनी ने खरीद लिए हैं. ताकी लोग इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा देखें और उन्हें इसका पूरा-पूरा फायदा हो. वहीं,’हनुमान अंश’ को डिजिटल और सैटेलाइट, दोनों प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा दर्शक मिलेंगे. यही वजह है कि उन्हें इतनी बड़ी कीमत पर ये राइट्स खरीदे हैं.

Related Articles

Back to top button