मनोरंजन

‘कॉफी विद करण 9’ में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी, कपल ने खोले कई राज, VIDEO

Koffee With Karan Season 9: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. वजह है करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’, जहां दोनों अगले एपिसोड में एक साथ दिखने वाले हैं. शादी के बंधन में बंधने और अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनाउंसमेंट के बाद यह इस जोड़ी का पहला ऑन-स्क्रीन टीवी अपीयरेंस है. शो के सामने आए नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

सामने आए वीडियो में प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. और कॉन्फिडेंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं, हमेशा की तरह हैंडसम दिखने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी पत्नी के साथ काफी रिलैक्स्ड और खुश मूड में दिखे. शो के दौरान होस्ट करण जौहर ने दोनों से उनकी मैरिड लाइफ, पर्सनल बॉन्डिंग और एक-दूसरे की आदतों को लेकर कई दिलचस्प सवाल पूछे. इस एपिसोड का सबसे बड़ा हाईलाइट वो मजेदार मोमेंट रहा जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘रोल प्ले’ को लेकर बात की.

‘कॉफी विद करण 9’ में कियारा-सिद्धार्थ

सिद्धार्थ और कियारा ने पहली बार किसी टॉक शो में बतौर पेरेंट्स-टू-बी एक साथ खुलकर अपने दिल की बात रखी है. सबसे पहले कियारा आडवाणी बताती दिखीं कि उनकी शादी में करण जौहर ने किस गाने में डांस किया था. वो बताती हैं कि- शाहिद ने सोचा कि तुम्हे कंपनी देंगे और तुमने उसे धक्का मार कर वहां से हटा दिया. जिसके बाद करण जौहर अपना चेहरा छिपाते हुए दिखे. रोल प्ले को लेकर सिद्धार्थ ने कहा कि हम अपना काम घर पर नहीं लाते हैं. खासकर बेडरूम में तो बिल्कुल भी नहीं लाते.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रोमो की शुरुआत से ही कियारा का स्टनिंग लुक और उनका ग्रेसफुल अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. प्रेग्नेंसी के फेज में कियारा का यह ग्लैमरस अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैय शो के दौरान दोनों ने अपनी शादी की कुछ अनसुनी यादें ताजा कीं. और एक-दूसरे के छोटे-छोटे सीक्रेट्स सबके सामने रखे. सोशल मीडिया पर यह प्रोमो आते ही ट्रेंड करने लगा है. और दर्शक इस पूरे एपिसोड के टेलीकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस एपिसोड में दोनों की मस्ती और प्यार भरा रिश्ता साफ झलकता नजर आ रहा है.

Related Articles

Back to top button